{"_id":"6a4bcc98743804f99e058430","slug":"dfgs-grnoida-news-c-1-noi1095-4472657-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सेक्टर 122 की सुरक्षा होगी मजबूत, लगेंगे बूम बैरियर और सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सेक्टर 122 की सुरक्षा होगी मजबूत, लगेंगे बूम बैरियर और सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-- -- -
-जनरल बॉडी बैठक में उठी सुरक्षा बढ़ाने की मांग
-हाल में आई सुरक्षाकर्मियों की घटनाओं के बाद सेक्टर की सुरक्षा बढ़ाने पर रहा जोर
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-122 स्थित सामुदायिक केंद्र में आरडब्ल्यूए ने पहली जनरल बॉडी मीटिंग बुलाई। इस बैठक में खासतौर पर हाल ही में सेक्टरों में बढ़ रही सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट के बाद सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर सबसे ज्यादा जोर दिया गया। ऐसे में अब सर्वसम्मित से प्रस्ताव पास करते हुए सीसीटीवी कैमरे, बूम बैरियर जैसी सुविधाएं जल्द शुरू करने पर सहमति बनी।
आरडब्ल्यूए अध्यक्ष शिव कुमार तिवारी ने बताया कि हाल ही में कुछ सेक्टरों में देखा गया कि कुछ अराजक तत्व या तो घरों में घुसने का प्रयास करते हैं तो कुछ सुरक्षाकर्मियों के साथ सेक्टरों के गेट पर ही अभद्रता और मारपीट शुरू कर देते हैं। इस तरह की बढ़ती घटनाओं के बाद सेक्टर की सुरक्षा मजबूत करने के लिए बूम बैरियर तथा एएनपीआर कैमरा सिस्टम लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसके अलावा महासचिव नितिन चौहान ने पिछले छह माह में कराये गए विकास कार्यों, प्रगति पर चल रही परियोजनाओं और आगामी योजनाओं का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। बैठक में मौजूद निवासियों ने भी अपनी समस्याएं और सुझाव रखे।