फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfgfsd

Noida News: गैस पाइपलाइन में लीकेज से लगी आग, जनहानि नहीं

Tue, 28 Apr 2026 08:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 08:46 PM IST
विज्ञापन
dfgfsd
फोटो
विज्ञापन

- दमकल विभाग ने समय रहते आग पर पाया काबू, ट्रांसफार्मर तक पहुंची लपटें
- सूचना मिलने के बाद पहुंची आईजीएल की टीम ने क्षेत्र को किया आइसोलेट

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोर्ट परिसर के पास मंगलवार शाम को गैस पाइपलाइन में लीकेज होने से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पास में लगे ट्रांसफार्मर को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और तत्काल आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) प्रदीप चौबे ने बताया कि गैस पाइपलाइन में लीकेज अधिक होने के कारण आग तेजी से फैली, लेकिन दमकल टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। स्थिति अब नियंत्रण में है और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना की गंभीरता को देखते हुए इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। तकनीकी टीम द्वारा प्रभावित इलाके को आइसोलेट किया जा रहा है। जिससे गैस सप्लाई को रोका जा सके और दोबारा आग लगने की संभावना खत्म हो सके। साथ ही पाइपलाइन की जांच कर लीकेज के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed