फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfgfsd

Noida News: आठ साल बाद मिला इंसाफ, बॉक्सर जितेंद्र के हत्यारों को उम्रकैद

Tue, 22 Sep 2026 08:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 08:40 PM IST
विज्ञापन
dfgfsd
-एवीजे हाइट्स सोसाइटी में 2018 में हुई हत्या के मामले में सत्र न्यायालय का फैसला
विज्ञापन

-साजिश में शामिल होने और हत्या के लिए दोनों को दोषी ठहराया गया, मुख्य आरोपी का हुआ मुकदमा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। एवीजे हाइट्स सोसाइटी में अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर व जिम ट्रेनर जितेंद्र मान (27) की हत्या के करीब आठ साल बाद जिला अदालत ने मामले में बुलंदशहर निवासी आरोपी इमरान और नफीस को उम्रकैद की सजा सुनाई है। सत्र न्यायाधीश ने दोनों आरोपियों पर 20-20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
अदालत के फैसले के अनुसार 12 जनवरी 2018 को शिकायतकर्ता देवेंद्र मान को अपने भाई जितेंद्र मान के एवीजे हाइट्स सोसाइटी स्थित फ्लैट में मृत होने की जानकारी मिली थी। परिजन मौके पर पहुंचे तो जितेंद्र का शव कमरे में गद्दे पर कंबल से ढका हुआ मिला। उसके सिर से खून निकल रहा था। इसके बाद सूरजपुर थाने में अज्ञात के खिलाफ शिकायत दी गई। अदालत के रिकॉर्ड में बताया गया है कि सोसाइटी के सीसीटीवी फुटेज में एक महिला घटना वाले दिन फ्लैट में प्रवेश करती और शाम को बाहर निकलती दिखाई दी थी। जांच के दौरान उसकी पहचान आरोपी सृष्टि गुप्ता के रूप में की गई थी।
विज्ञापन


प्रेम संबंध और हत्या की साजिश का आरोपः अभियोजन पक्ष के अनुसार सृष्टि गुप्ता और इमरान के बीच संबंध थे। सृष्टि का परिचय जितेंद्र मान से हुआ था। जितेंद्र और सृष्टि के बीच संबंधों को लेकर इमरान नाराज था। इसी के चलते जितेंद्र की हत्या की साजिश रची गई। अदालत ने अपने फैसले में कहा घटनाक्रम अचानक या दुर्घटनावश नहीं हुआ, बल्कि उसके पहले योजना और तैयारी के संकेत मिले। घटना के क्रियान्वयन से और इमरान और नफीस को साजिश से जुड़े पूर्ववर्ती और बाद के कार्यों से जोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सृष्टि गुप्ता की कार्यवाही अलग, हाई कोर्ट के आदेश का उल्लेख : मामले में आरोपी सृष्टि गुप्ता ने धारा-311 दंड प्रक्रिया संहिता के तहत आवेदन दिया था। डीजीसी अपराध ब्रह्मजीत भाटी ने बताया कि इसे अदालत ने खारिज कर दिया था। इसके बाद उसने इलाहाबाद हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की। हाई कोर्ट ने 15 अक्टूबर 2025 को उसके संबंध में आगे की कार्यवाही पर रोक लगा दी थी। सत्र न्यायालय ने इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए सृष्टि गुप्ता की सुनवाई अलग कर दी और इमरान और नफीस के खिलाफ कार्यवाही जारी रखी। इसलिए सुनाई गई सजा के संबंध में उपलब्ध आदेश इमरान और नफीस के खिलाफ आया है।


जितेंद्र को माई गई थी चार गोलियांः -जितेंद्र मान बाॅक्सिंग की जूनियर टीम का नेशनल चैम्पियन रह चुके थे। वह अल्फा-1 में अल्टीमेट फिटनेस एकेडमी में जिम ट्रेनर थे। जितेन्द्र मान मूलरूप से हरियाणा के रहने वाले थे। वह घटना से करीब 3 साल पहले से ग्रेटर नोएडा में रह रहे थे। हत्या करने के बाद बदमाशों ने उनके फ्लैट का दरवाजा बंद कर दिया और जितेंद्र का मोबाइल भी अपने साथ ले गए थे। जितेंद्र को 4 गोलियां मारी गई थी।






विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article