फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfgfsd

Noida News: 31 टावर, 6 हजार परिवार और सूखे नल, महागुन मायवुड्स में गहराया जल संकट

Sun, 12 Jul 2026 09:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 09:01 PM IST
विज्ञापन
dfgfsd
फोटो:
विज्ञापन


-दो दिनों में 90 टैंकरों से सोसाइटी में की जा चुकी है पानी की आपूर्ति
-प्राधिकरण की मोटर खराब होने से सोसाइटी में गहराया जल संकट


माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की महागुन मायवुड्स सोसाइटी में पानी का संकट गहराता जा रहा है। 31 टावरों में रहने वाले करीब छह हजार परिवार पिछले दो दिनों से पानी की भारी किल्लत झेल रहे हैं। आरोप है कि जहां सोसाइटी को रोजाना करीब 17 लाख लीटर पानी की जरूरत है, वहीं प्राधिकरण की ओर से महज दो लाख लीटर पानी की आपूर्ति की जा रही है। ऊपर से मोटर खराब होने के कारण हालात और बिगड़ गए हैं। उमस भरी गर्मी में सूखे नलों ने लोगों की मुश्किलें कई गुना बढ़ा दी हैं।

एओए अध्यक्ष अनिल वर्मा ने बताया कि पानी की मोटर खराब होने के बाद प्राधिकरण से शिकायत भी की गई, लेकिन उनके अधिकारी जवाब तक नहीं दे रहे हैं। 20 से 25 मंजिल पर रहने वाले फ्लैटों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। प्राधिकरण की ओर से जो पानी सोसाइटी में उपलब्ध भी कराया जा रहा है, उसका दबाव इतना कम है कि लोगों के फ्लैट तक पहुंच ही नहीं पा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शनिवार को 46 और शुक्रवार को 44 टैंकर मंगाए गए हैं। एक टैंकर के 1600 रुपये देने पड़ रहे हैं। पिछले दो दिनों में एक लाख से अधिक रुपये का केवल पानी मंगाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि रविवार को अधिकांश लोग घर पर रहते हैं और सफाई सहित अन्य घरेलू कार्य करते हैं, लेकिन छुट्टी के दिन भी पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं कराया गया। प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक विनोद शर्मा ने बताया कि एक मोटर खराब है। उसको सोमवार को सही कराने का काम किया जाएगा। मेरठ से कर्मचारियों को बुलाया गया है। नई मेंटेनेंस एजेंसी से बात करके पूरी मदद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एओए पर लापरवाही का आरोप :
निवासी पूजा का कहना है कि प्राधिकरण और बिल्डर प्रबंधन व एओए एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालकर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं, जबकि समस्या जस की तस बनी हुई है। उन्होंने मांग की है कि संबंधित विभाग जल्द से जल्द स्थायी समाधान सुनिश्चित करे, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

आरोप है कि बिल्डर प्रबंधन रोजाना पानी के टैंकर मंगाकर सोसाइटी के अंडरग्राउंड टैंक को भरने का प्रयास कर रहा है, लेकिन यह व्यवस्था भी पर्याप्त नहीं हो रही। कुछ ही समय में पानी खत्म हो जाता है, जिसके बाद कई परिवारों को पीने और घरेलू उपयोग के लिए बाजार से पानी खरीदना पड़ रहा है। वहीं एओए का कहना है कि उन्हें अब तक हेंडओवर नहीं मिला है। उसके बाद भी 20 लाख रुपये लेकर एसटीपी का काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed