{"_id":"6a3bf76b5a380feeaf095e6b","slug":"dfgfs-grnoida-news-c-491-1-rgh1002-7972-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स में तीन दुकानों के ताले तोड़ लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स में तीन दुकानों के ताले तोड़ लाखों की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-रबूपुरा में चोरों ने देर रात लाखों के मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान किए पास
माई सिटी रिपोर्टर
रबूपुरा/यमुना सिटी। यमुना सिटी के रबूपुरा में बुधवार को चोरों ने निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स में तीन इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों पर एक साथ ताला तोड़कर लाखों की चोरी कर ली। रबूपुरा में भुन्ना तगा रोड पर निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स है। यहां ग्राउंड फ्लोर पर मार्केट बन चुकी है और इलेक्ट्रॉनिक आइटम की कई दुकानें हैं। गांव मकसूदपुर निवासी राजीव, रबूपुरा कस्बा निवासी पीयूष और जियाउल की इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानें हैं।
मंगलवार की देर रात दो बजे के बाद अज्ञात चोरों ने इनकी दुकानों के ताले तोड़े और अंदर से मोबाइल और कीमते इलेक्ट्रॉनिक्स सामान चोरी कर लिए। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी खंगाले हैं। वहीं पीड़ितों की लिखित शिकायत के आधार पर रबूपुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विधायक की जमीन पर बन रहा है कॉम्प्लेक्स : रबूपुरा में जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह के आवास से कुछ ही दूरी पर यह निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स है, जिसे चोरों ने अपना निशाना बनाया। यह कॉम्प्लेक्स भी विधायक की जमीन पर ही बन रहा है। जिसके बाद पुलिस ने चोरों को पकड़ने के लिए और तेजी दिखाई और पूरे दिन आसपास के सीसीटीवी की जांच की जाती रही। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
लिखित शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। कई संदिग्धों को चिन्हित किया गया है और उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और घटना का खुलासा किया जाएगा। -श्याम बाबू शुक्ला, थाना प्रभारी, रबूपुरा।