{"_id":"6a5628cbaf8634a5390de768","slug":"dfgfds-grnoida-news-c-491-1-rgh1002-8401-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: खस्ताहाल सड़क से हादसे का डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: खस्ताहाल सड़क से हादसे का डर
विज्ञापन
यमुना सिटी (संवाद)।
रबुपुरा रोड स्थित सेक्टर-21 तिराहा की सड़क खस्ताहाल है। यहां से गुजरने पर वाहन चालकों को हादसे का डर सता रहा है। रात के अंधेरे में यह रोड बेहद खतरनाक हो जाती है। स्थानीय लोगों का दावा है कि रात के दौरान स्ट्रीट लाइट नहीं जलती। सड़क के आसपास दुर्घटना संभावित क्षेत्र जैसी चेतावनी भी नहीं दी गई है और न ही आगे तिराहा है, कृपया गाड़ी धीरे चलाएं जैसे अन्य प्रकार के कोई बोर्ड लगाए गए हैं। ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से यह तिराहा बेहद खतरनाक हो जाता है। सलारपुर की ओर जाने वाले दो पहिया वाहन चालक उदय ने बताया कि बाकी जगह सड़कें बेहद अच्छी बनी हैं, लेकिन टी-पॉइंट पर सड़क की स्थिति बेहद खराब है।