फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfgfdgs

Noida News: सेक्टर 94 के गड्ढे से अब तक नहीं निकाला गया पानी

Thu, 30 Apr 2026 08:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 08:54 PM IST
विज्ञापन
dfgfdgs
- फोटाे
विज्ञापन



- 8 अप्रैल की शाम को हुई थी घटना, पानी निकालने के दिए थे निर्देश



माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर 94 के जिस गड्ढे में गिरकर हर्षित भट्ट (23) की मौत हुई थी उसका पानी अभी तक नहीं निकाला गया है। बेसमेंट के लिए खोदे गए इस गड्ढे का हाल पहले जैसा ही है। ऐसे में हादसे की आशंका बनी हुई है। प्राधिकरण के अफसरों ने कोई जिम्मेदारी न समझते हुए गड्ढे को अपने ही हाल पर छोड़ दिया है।

गाजियाबाद का रहने वाला हर्षित आठ अप्रैल को अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने खाली प्लाॅट पर पहुंचा था। परीक्षा अच्छी गुजरने के जश्न में हर्षित इस गड्ढे में उतर गया और वहीं डूब गया था। जिसके बाद अमला जागा जरूर लेकिन हर्षित को बचा नहीं सका। हर्षित की मौत के प्राधिकरण की व्यवस्थाओं पर तमाम सवाल भी उठे थे। खाली प्लॉट की फेंसिंग न होना और गहरे गड्ढे में भरे पानी को न निकालने का मुद्दा उजागर हुआ था। सीईओ ने तत्काल गड्ढे से पानी निकालने के निर्देश भी दिए थे लेकिन अब तक पानी निकाला नहीं गया। जो कि अधिकारियों की लापरवाही साफ दर्शाती है। बीस से ज्यादा दिन बीत जाने के बाद भी गड्ढे को खाली नहीं किया गया। स्थानीय लोगाें का कहना है कि अब भी कुछ लोग प्लॉट में घुस आते हैं।
विज्ञापन


तारों से की गई फेंसिंग : हादसे के बाद प्राधिकरण ने प्लॉट के उन प्वाइंटों पर लोहे के तारों से फेंसिंग कर दी है जहां से अंदर जाने का रास्ता था। जिस जगह से हर्षित और उसके दोस्त घुसे थे उस प्वाइंट पर भी करीब चार फीट ऊंची फेंसिंग की गई है। हालांकि इस फेंसिंग को पार करके भी लोग उस पानी भरे गड्ढे तक पहुंच रहे हैं। अभी तक यहां पर किसी तरह के सिक्योरिटी गार्ड की तैनाती नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवराज की मौत के बाद भी काफी दिनों बाद निकाला था पानी : सेक्टर 150 में जनवरी माह में युवराज मेहता की मौत भी इसी तरह हुई थी। खोदाई करके छोड़े गए बेसमेंट के गड्ढे में पानी भरने से ये हादसा हुआ था। इस हादसे में भी प्राधिकरण और प्रशासन की लापरवाही सामने आई थी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article