{"_id":"6a1989dcc78e8199c60ee5fc","slug":"dfgfdg-grnoida-news-c-491-1-rgh1002-7324-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पूर्व सीएम मायावती ने एक्स पर लिखा, गोपाल हत्याकांड की हो उच्च स्तरीय जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पूर्व सीएम मायावती ने एक्स पर लिखा, गोपाल हत्याकांड की हो उच्च स्तरीय जांच
विज्ञापन
-जेवर के गांव बनवासीबास निवासी 15 वर्षीय छात्र की हुई थी हत्या, पड़ोस के गांव रोही में खाली मकान में मिला था शव
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। जेवर थाना क्षेत्र के गांव बनवरीबास निवासी 15 वर्षीय गोपाल शर्मा की हत्या का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। सूबे की पूर्व सीएम और बसपा सुप्रीमो मायावती ने अब इस मामले का संज्ञान लेते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। शुक्रवार को उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर छात्र की मौत पर संवेदना प्रकट करते हुए इसे दुखद घटना बताया है।
गांव बनवारी बांस निवासी रवि भूषण उर्फ बंटी का 15 वर्षीय बेटा गोपाल 21 मई को घर के बाहर से संदिग्ध परिस्थिति में गायब हो गया था। 22 मई की रात को 11 बजे उसका शव बगल के गांव रोही के खाली मकान में पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम में छात्र की मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके थे और बिसरा जांच के लिए लैब में भेजा गया था। पूर्व सीएम मायावती ने दोषियों को सख्त सजा दिए जाने और उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। घटना के बाद पुलिस ने 27 मई को इसका खुलासा किया था और मुठभेड़ के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। वहीं पुलिस गोपाल हत्याकांड का खुलासा कर चुकी है, लेकिन परिजन पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए हैं।