फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfgfd

Noida News: ईकोविलेज-3 में पानी की समस्या बरकरार, मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

Mon, 08 Jun 2026 08:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 08:45 PM IST
विज्ञापन
dfgfd
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सुपरटेक इको विलेज 3 सोसाइटी में पेयजल की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। निवासियों को प्रतिदिन पानी नहीं मिल रहा है। निवासियों ने पानी नहीं मिलने पर प्रदेश के मुखिया से गुहार लगाई है कि सरकार उनकी मदद करें। सोसाइटी में सोमवार को भी चार टॉवरों में दोपहर के समय पानी खत्म हो गया। इसके बाद लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा।


सोसाइटी में रहने वाले अभिषेक ने बताया कि सोमवार को दोपहर 12 बजे के करीब 4 टॉवरों में पेयजल आपूर्ति बंद हो गई, जिसके बाद लोगों ने शिकायत की तो मेंटेनेंस प्रबंधन द्वारा एक मैसेज के जरिए सूचित किया गया कि प्राधिकरण तरफ से पर्याप्त जलापूर्ति नहीं हो रही है, जिसकी वजह अंडरग्राउंड टैंक खाली हो गए हैं। वहीं मृत्युंजय कुमार ने बताया कि परिसर के 11 टावरों में करीब 1800 परिवार रहते हैं, जो पिछले 12 दिनों से पानी के कम प्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं। वहीं प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक विनोद कुमार ने बताया कि सोसाइटी में सुचारु रूप से पानी दिया जा रहा है, यदि कोई समस्या है तो उसका समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed