{"_id":"6a9055cc5fc59405700912d6","slug":"broken-electricity-poles-deepen-power-crisis-in-the-village-noida-news-c-25-1-mwt1001-114967-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: टूटे बिजली के खंभों से गांव में गहराया बिजली संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: टूटे बिजली के खंभों से गांव में गहराया बिजली संकट
विज्ञापन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। उपमंडल के खेड़ला गांव में रात के समय अज्ञात वाहन की टक्कर से बिजली के तीन खंभे टूटकर सड़क पर गिर गए। हादसे के बाद गांव की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि घटना की सूचना बिजली निगम के कर्मचारियों को देने के बावजूद अब तक टूटे खंभों को ठीक नहीं कराया गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि रात में अज्ञात वाहन ने बिजली के खंभों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीन खंभे टूटकर गिर गए। खंभे गिरने के बाद पूरे गांव में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। गर्मी के मौसम में बिजली नहीं आने से ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ गई है। बिजली कटौती के कारण घरेलू कामकाज के साथ-साथ बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद विभाग को इसकी सूचना दी गई थी। इसके बावजूद अभी तक टूटे खंभों को हटाकर नए खंभे लगाने की कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने बिजली निगम के अधिकारियों से जल्द से जल्द टूटे खंभों को बदलवाकर बिजली आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की है। साथ ही अज्ञात वाहन का पता लगाकर उसके चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की है।
विज्ञापन
शिकायत मिली जिसके बाद मौके का मुआयना किया गया। अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। शुक्रवार को खंभे बदलने का काम शुरु कर दिया जाएगा।-शाहिद हुसैन, कनिष्ठ अभियंता बिजली विभाग