फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfgfd

Noida News: जिला अस्पताल में सीटी स्कैन पर दलाली का खेल, 1000 रुपये मांगे

Thu, 25 Jun 2026 07:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 07:37 PM IST
विज्ञापन
dfgfd
-सीटी स्कैन के लिए इंटर्न ने मरीज को दिया दलाल का नंबर
विज्ञापन

-सीटी स्कैन के लिए मांगे 1 हजार रुपये, मरीज ने की सीएमएस से शिकायत
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। जिला अस्पताल में सीटी स्कैन करने के नाम पर दलालों के साथ मिलकर पैसे मांगने का मामला सामने आया है। इसमें अस्पताल के इंटर्न डॉक्टर भी शामिल हैं। वह मरीजों को जिला अस्पताल की पर्ची पर ही सीटी स्कैन करने के लिए दलालों का नंबर लिखकर दे रहे है। बृहस्पतिवार को इस संबंध में एक मरीज के परिजनों ने सीएमएस काे शिकायत के साथ ही इंटर्न डॉक्टर की ओर से लिखा गया दलाल का नंबर भी सीएमएस को दिया है।

जीशान अपनी रिश्तेदार मरियम के सिर दर्द का इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे थे। काउंटर से पर्चा बनवाकर 31 नंबर की ओपीडी में डाॅक्टर से परामर्श लिया। जांच के बाद डॉक्टर ने सिर का सीटी स्कैन कराने की सलाह दी। मरियम ने ओपीडी में सीटी स्कैन के बारे में पूछा तो इंटर्न डॉक्टर ने पर्ची पर एक व्यक्ति का फोन नंबर लिखकर दिया और कहा कि इनसे सीटी स्कैन की बात फाइनल कर लो, आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मरियम ने नंबर डायल कर बात की तो व्यक्ति ने उनको इमरजेंसी के गेट पर बुलाया। इसके बाद जिला अस्पताल में ही सीटी स्कैन करने के लिए एक हजार रुपये मांगे। दर्द से परेशान मरीज ने ऑनलाइन एक हजार रुपये देने की बात कही, लेकिन दलाल ने नकद रुपये लेने को कहा। आरोप है कि व्यक्ति ने वसूली के बिना मरीज को सीटी स्कैन का फार्म देने से भी मना कर दिया।
विज्ञापन

स्टाफ और एजेंट डेढ़ बजते ही चले गए : मरीज के मुताबिक, जब वह पैसे देने के लिए तैयार हो गईं तो एजेंट उन्हें सीटी स्कैन वाले कमरे के पास ले गया। वहां स्टाफ ने बदसलूकी से बात की और भुगतान न करने पर उनका पंजीकरण भी नहीं किया। मरियम ने जीशान को घटना बताई तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। स्टाफ और एजेंट को हंगामे का पता चलने के बाद वह डेढ़ बजे रजिस्टर और अन्य सामान पंजीकरण काउंटर पर ही छोड़कर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में यदि शिकायत आई है तो मामले के बारे में पता किया जाएगा और उचित कार्रवाई होगी। -डॉ. एचएम लावानिया, कार्यवाहक सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article