फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfgdf

Noida News: खुदाई पर खर्च, फिर भी वही हाल, बारिश में ओवरफ्लो हुआ देवटा का तालाब

Fri, 03 Jul 2026 07:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
dfgdf
- ग्राम देवटा का तालाब फिर ओवरफ्लो, ग्रामीणों ने दोबारा खुदाई और स्थायी समाधान की उठाई मांग
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध नगर के गांव देवटा स्थित तालाब में बारिश के बाद फिर से ओवरफ्लो की स्थिति बन गई है। इससे आसपास के रास्तों पर जलभराव और कीचड़ फैल गया है, जिसके कारण ग्रामीणों और राहगीरों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि करीब तीन माह पहले प्राधिकरण की ओर से तालाब की खुदाई कराई गई थी, लेकिन बारिश शुरू होते ही तालाब दोबारा भर गया और ओवरफ्लो होने लगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा स्थिति से साफ है कि जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान अभी नहीं हो पाया है। तालाब के किनारे से गुजरने वाले मार्ग पर पानी और कीचड़ जमा होने से लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

- बारिश के बाद तालाब फिर ओवरफ्लो हो गया है। रास्ते पर पानी और कीचड़ से लोगों को परेशानी हो रही है। उम्मीद है कि जल्द समाधान किया जाएगा। -यतेंद्र भाटी
विज्ञापन


- गांव के लोगों को रोजाना इसी रास्ते से आना-जाना पड़ता है। जलभराव के कारण आवाजाही प्रभावित हो रही है। समय रहते सुधार कार्य होना जरूरी है। -विजय कुमार शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन


- हम चाहते हैं कि अधिकारी मौके पर आकर स्थिति देखें। स्थायी समाधान होने से गांव के लोगों को राहत मिलेगी। बरसात में ऐसी परेशानी दोबारा नहीं होनी चाहिए। -सुमन भाटी

- तालाब की सही खुदाई और सुधार कार्य से समस्या काफी हद तक दूर हो सकती है। इस पर जल्द कार्रवाई की जाए। हरिओम भाटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article