{"_id":"6a21921ab79f3c9c65001f0f","slug":"dfgdf-grnoida-news-c-1-noi1095-4358189-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कार में मृत मिला टैक्सी चालक, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कार में मृत मिला टैक्सी चालक, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार में मृत मिला टैक्सी चालक, पुलिस जांच में जुटी
- बंद कार में दम घुटने से मौत की आशंका, कार में शराब की बोतल भी मिली
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-37 स्थित डाकघर के सामने बृहस्पतिवार सुबह एक टैक्सी चालक संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी कार में मृत अवस्था में मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राथमिक जांच में बंद कार में दम घुटने व अधिक शराब का सेवन करने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस को बृहस्पतिवार सुबह सूचना मिली कि सेक्टर-37 पोस्ट ऑफिस के सामने खड़ी एक टैक्सी में एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची तब कार की ड्राइविंग सीट पर एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला। वाहन की खिड़की के पास शराब की बोतल भी रखी हुई थी और कार बंद अवस्था में थी। मौके पर मृतक के परिजन और रिश्तेदार भी मौजूद थे। परिजनों से पूछताछ में मृतक की पहचान झारखंड के गिरिडीह निवासी उपेंद्र कुमार (32) के रूप में हुई। वह वर्तमान में सेक्टर-37 की हरिजन बस्ती में रहकर टैक्सी चलाने का काम करता था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उपेंद्र को शराब पीने की लत थी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई। किसी प्रकार की बाहरी चोट या संघर्ष के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। कोतवाली प्रभारी डीपी शुक्ला ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।