{"_id":"6a257d977833d7a8700bb700","slug":"dfgd-grnoida-news-c-23-1-lko1064-96836-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ईटा -1 के डी ब्लॉक में पानी के कम प्रेशर से बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ईटा -1 के डी ब्लॉक में पानी के कम प्रेशर से बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
- टंकियां नहीं भर रहीं, दैनिक कार्य प्रभावित,जल्द समाधान की मांग
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर ईटा -1 के डी ब्लॉक में पानी के कम प्रेशर की समस्या से स्थानीय निवासी परेशान हैं। घरों में पर्याप्त दबाव से पानी नहीं पहुंचने के कारण टंकियां पूरी तरह से भर नहीं पा रही हैं, जिससे लोगों को रोजमर्रा के कार्यों में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। निवासियों ने संबंधित विभाग से जल्द समस्या के समाधान की मांग की है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में पिछले कुछ समय से पानी कम प्रेशर के साथ आ रहा है। सुबह और शाम के समय स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है, पर्याप्त पानी नहीं मिलने से खाना बनाने, कपड़े धोने और अन्य घरेलू कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई परिवारों को जरूरत पूरी करने के लिए पानी स्टोर करने के वैकल्पिक इंतजाम करने पड़ रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और जल विभाग से जलापूर्ति व्यवस्था की जांच कर जल्द पानी का प्रेशर सामान्य करने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते समाधान नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में समस्या और गंभीर हो सकती है।
पिछले कई दिनों से पानी का प्रेशर बेहद कम आ रहा है। कई बार टंकी आधी भी नहीं भर पाती है, जिससे सुबह और शाम के समय सबसे ज्यादा परेशानी होती है। घर के रोजमर्रा के काम पूरी तरह प्रभावित हो रहे हैं । -ब्रह्मपाल भाटी
विज्ञापन
यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। पानी का कम प्रेशर आने की वजह से पानी की टंकियां पूरी नहीं भर पा रही है, जिसकी वजह से लोगों को अपने कार्य करने के लिए पानी का जार लेना पड़ रहा है। -विजय बैसोया
सुबह के समय पानी की सबसे ज्यादा जरूरत होती है, लेकिन उसी वक्त प्रेशर बहुत कम रहता है। इससे समय पर खाना बनाना और अन्य घरेलू काम करना मुश्किल हो जाता है। -शबनम शर्मा
पानी की व्यवस्था में सुधार की सख्त जरूरत है। अगर समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में स्थिति और खराब हो सकती है। प्रशासन को इस पर तुरंत ध्यान देना चाहिए। -सीमा भाटी