{"_id":"6a1c45c7376b8364ab0a1a1e","slug":"dffsdg-grnoida-news-c-491-1-rgh1002-7367-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: इनवर्टर की बैटरी में चिंगारी निकलने से जिम में लगी आग, लाखों का माल खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: इनवर्टर की बैटरी में चिंगारी निकलने से जिम में लगी आग, लाखों का माल खाक
विज्ञापन
फोटो....
आग की सूचना पर पहुंची फायर की 6 गाड़ियां, बिल्डिंग में फंसे लोगों को सीढ़ी लगाकर बचाया
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। यमुना सिटी के जेवर में रविवार सुबह एक जिम में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और जिम से धुआं निकलना शुरू हो गया। आग लगने से पूरी बिल्डिंग में अफरा-तफरी मच गई और लोग बिल्डिंग से बाहर निकलकर भागने लगे।
जेवर कस्बे में खुर्जा रोड पर प्रवीण चौधरी की टाइटिन जिम है। उनकी जिम बिल्डिंग के दूसरे माले पर है। रविवार को जिम बंद थी और सुबह लगभग 6 बजे अचानक जिम से धुंआ निकलता हुआ लोगों को दिखाई पड़ा। जब तक लोग कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप ले लिया। बिल्डिंग से बाहर निकलने वाले रास्ते भी धुएं के कारण बंद हो गए। जिसके कारण लोग अंदर ही फंस गए और मदद के लिए चीख पुकार मच गई। लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस और कंट्रोल रूम को दी। घटना की जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंची और राहत काम शुरू किया। बिल्डिंग में अंदर फंसे 15 लोगों को बाहर निकालने के लिए दमकल कर्मियों ने सीढि़यां लगाकर बिल्डिंग के बाहर से ही उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। जिसके कारण हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। आग के कारण जिम में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया।
आग की सूचना मिलने पर दमकल की 6 गाड़ियों को तत्काल मौके पर भेजा गया और आग पर काबू पाया। अंदर फंसे लोगों को भी टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल भेजा गया। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण इनवर्टर की बैटरी में शॉर्ट सर्किट होना पाया गया है।
विज्ञापन
-प्रदीप चौबे, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, गौतमबुद्धनगर