{"_id":"6a7ef7aba0779a35d0012c67","slug":"dffdgsg-grnoida-news-c-23-1-lko1064-103209-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: डिजिटल अरेस्ट कर 1.29 करोड़ की ठगी के आरोपी को नहीं मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: डिजिटल अरेस्ट कर 1.29 करोड़ की ठगी के आरोपी को नहीं मिली राहत
विज्ञापन
(अदालत से)
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। साइबर ठगी के मामले में आरोपी आकाश की जमानत अर्जी सत्र अदालत ने खारिज की। शिकायतकर्ता को 6 फरवरी 2026 को अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को ट्राई अधिकारी अजय कुमार बताया। उसने सिम के अवैध इस्तेमाल का आरोप लगाकर सीबीआई जांच का डर दिखाया और वीडियो कॉल पर डिजिटल अरेस्ट किया। आरोपियों ने फर्जी आरोप लगाया कि उसने अपना बैंक खाता नरेश गोयल को बेचा। दबाव में शिकायतकर्ता ने 1 करोड़ 29 लाख 61 हजार 962 रुपये कई खातों में ट्रांसफर किए। फर्जी पत्र भेजकर पैसे लौटाने का झांसा दिया गया, पर रकम कभी वापस नहीं आई। कोर्ट ने आरोपी द्वारा जबरन वसूली, धोखाधड़ी, प्रतिरूपण और आपराधिक साजिश जैसे गंभीर अपराध करना पाया। सह-आरोपी इंद्रेश और नरेंद्र सिंह की जमानत अर्जियां भी पहले खारिज हुईं।