{"_id":"6880ee083c548760c3020277","slug":"devotees-offered-water-to-lord-shiva-temples-echoed-with-chants-of-har-har-mahadev-noida-news-c-23-1-lko1064-69198-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जलाभिषेक
विज्ञापन
भक्तों ने किया भगवान शिव को चढ़ाया जल, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे मंदिर
इंट्रो :
हर-हर महादेव। यह शब्द सावन की शिवरात्रि पर बुधवार को मंदिरों में घंटों की आवाज के साथ गूंजता रहा। श्रद्धालु एक-एक करके भगवान शिव का जलाभिषेक करते रहे। सुबह के वक्त बादल भी यूं वर्षा कि मानो भोले बाबा के अभिषेक में कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रहा हो।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
नोएडा/ग्रेटर नोएडा। मंदिरों में बुधवार को भोर के वक्त ही श्रद्धालु पहुंच गए। उन्होंने फूल, बेलपत्र, भांग व धतूरे से भगवान शिव की पूजा की। गोमुख और हरिद्वार से कांवड़ में गंगाजल लेकर पहुंचे कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया। इस दौरान शिवालय हर-हर महादेव जैसे जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा।
विज्ञापन
नोएडा के सेक्टर-19 स्थित सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर-20 के हनुमान मंदिर, सेक्टर-100 के वोडा महादेव मंदिर, सेक्टर-14ए के शनि मंदिर, सेक्टर-73, 31, 137 निठारी, सर्फाबाद, होशियारपुर समेत अन्य जगहों के मंदिरों में लोग पूजा-अर्चना करने पहुंचे। मंदिरों में कांवड़ियों के लिए अलग व अन्य श्रद्धालुओं के लिए लाइन लगी। कांवड़ियों के लिए सेवा शिविरों में स्वयंसेवकों ने बुधवार को शिव भक्तों की सेवा की।
ग्रेटर नोएडा के डेल्टा वन स्थिति पीपल महादेव मंदिर, सेक्टर बीटा-एक के राम जानकी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। अल्फा, बीटा, गामा, चाई-फई, डेल्टा, सिग्मा, स्वर्णनगरी, पी-3, पी-4, ओमेगा, गांव सिरसा, लड़पुरा, खानपुर, पंचायतन, घंघौला, सलैमपुर, धनौरी, कनारसी, गिरधरपुर, चिटहेरा, सादोपुर, सादुल्लापुर, हैबतपुर, मिल्क लच्छी व दादरी, जेवर, रबूपुरा, बिलासपुर स्थित मंदिरों में भी तड़के से ही लाइन लग गई। पीपल महादेव मंदिर के पुजारी आरडी तिवारी ने बताया कि शिवरात्रि के अवसर पर मंदिर पर सैकड़ों कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
34 साल से लगा रहे कांवड़ शिविर
रबूपुरा कस्बे में शिव कांवड़ सेवा समिति ने शिवरात्रि पर शिविर लगाकर श्रद्धालुओं की सेवा की। आयोजक बबली सिंघल व राधेलाल ने बताया कि उनकी टीम 34 वर्षों से शिव भक्तों की सेवा के लिए शिविर लगा रही है।
-- -
एकता की मिसाल
बिलासपुर (संवाद)। दनकौर-सिकंदराबाद रोड पर लगभग 10 स्थानों पर कांवड़ शिविर लगाए गए हैं। हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल देखने को मिली। स्थानीय हिंदू और मुस्लिम समाज के लोग कांवड़ियों की सेवा कर रहे हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर तकी इमाम वर्षों से स्थानीय लोगों के साथ कांवड़ियों की सेवा करते हैं। इनके अलावा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय भैया, मोहित योगी, हरियल, अशोक, जितेंद्र , अमित अग्रवाल, अनूप, अमित मावी, अनुपम तायल सेवा में लगे हैं।

सुबह चार बजे पहुंचे लोग
दादरी (संवाद)। शिव मंदिर के महंत कृष्णा गिरी महाराज ने बताया कि सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालु जय घोष के साथ पूजा-अर्चना करने लगे। कांवड़ियों ने ग्रुपों में आकर जलाभिषेक किया।

नानकेश्वर मंदिर में 20 हजार कांवड़ियों ने किया भगवान का अभिषेक
यमुना सिटी/रबूपुरा/बिलासपुर (संवाद)। शिवरात्रि पर रबूपुरा दनकौर, जेवर और बिलासपुर के सभी मंदिरों में बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। भाईपुर ब्रह्मनान गांव के पास स्थित नानकेश्वर महादेव मंदिर में दिल्ली, पलवल, नोएडा, बुलंदशहर अलीगढ़, हरियाणा के 20 हजार से अधिक कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया।
सुरक्षा के मद्देनजर मंदिर परिसर में एसडीएम जेवर अभय प्रताप सिंह, डीसीपी साद मियां खान, एडीसीपी सुधीर कुमार, एडीसीपी जेवर एयरपोर्ट मनीष मिश्रा, एसीपी जेवर सार्थक सेंगर समेत अन्य अधिकारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
-- -
शिवभक्तों ने चढ़ाया गंगाजल
दलेलगढ़ गांव स्थित डालेश्वर मंदिर व बिलासपुर स्थिति शिव मंदिर में भी कांवड़ियों ने गंगाजल चढ़ाया। सेवादारों ने कांवड़ यात्रियों को माला पहनाकर स्वागत किया। जेवर के मंगरौली रोड स्थित गोरखनाथ बाबा जाहरवीर मंदिर सहित कस्बे के सभी शिवालय बुधवार को हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे। गोरखनाथ बाबा जाहरवीर मंदिर में सुबह साढ़े सात बजे से जलाभिषेक शुरू हुआ।
-- -
चार दिवसीय मेला संपन्न नानकेश्वर मंदिर परिसर में शिवरात्रि पर लगा चार दिवसीय मेला बुधवार को समाप्त हुआ। मेला कमेटी के अध्यक्ष राजेश सिंह, मुकेश शर्मा, गजराज सिंह, चमन सिंह, रामकिशन मुखिया, अशोक आदि ने बताया कि मेले की सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस-प्रशासन का विशेष सहयोग रहा है।
-- -
कांवड़ लेकर पहुंचा नन्हा शिव भक्त
बुलंदशहर के गांव वंचावली निवासी नन्हा शिव भक्त तनिष्क कुमार हरिद्वार से गंगाजल लेकर भाईपुर स्थित शिव मंदिर नानकेश्वर पर पहुंचा। परिजनों ने बताया कि शिव भक्तों को कांवड़ ले जाते देख वह भी कांवड़ लाने की जिद करने लगा। परिजन अन्य कांवड़ियों के साथ बच्चे को लेकर हरिद्वार पहुंचे। आठ दिन में परिवार मंदिर पहुंचा।