फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Development Authority's bulldozer hits illegal colony of 40 bighas

Noida News: 40 बीघा की अवैध कालोनी पर गरजा विकास प्राधिकरण का बुलडोजर

Sat, 30 Sep 2023 12:16 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sat, 30 Sep 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Development Authority's bulldozer hits illegal colony of 40 bighas
नवादा रोड पर अवैध कॉलोनी पर कार्यवाही करती विकास प्रा​धिकरण की जेसीबी
सहारनपुर। अवैध कालोनी और अवैध निर्माण के विरुद्ध विकास प्राधिकरण की कार्रवाई जारी है। विकास प्राधिकरण की टीम ने करीब 40 बीघा क्षेत्रफल वाली एक अवैध कालोनी में बुलडोजर की सहायता से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। साथ ही छह अन्य निर्माण कार्यों को भी सील किया गया।
विज्ञापन

विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि फतेहपुर जट्ट नवादा रोड पर लगभग 40 बीघा भूमि पर लगभग डेढ़ फीट ऊंची दीवार करके 15 चौड़ा मिट्टी का फड़ तैयार कर प्लाटों की बिक्री की जा रही थी। इस अवैध कालोनी में बुलडोजर की सहायता से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। इसके अलावा बालपुर गांव के निकट भूतल पर करीब 200 वर्गगज में 122 आरसीसी काॅलम लगाकर किए जा रहे कार्य, खलासी लाइन में स्वीकृत मानचित्र के विपरीत चार दुकानों के निर्माण कार्य और जनता रोड़ पर एक निर्माण कार्य को सील किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अवैध निर्माणों के विरुद्ध विकास प्राधिकरण की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इसलिए भवन निर्माण से पहले सुनिश्चित कर लें कि कालोनी का ले आउट स्वीकृत है या नहीं। इसके बाद मानचित्र को स्वीकृत कराकर और उसके अनुरूप ही निर्माण कार्य करें। इस दौरान सहायक अभियंता सार्थक शर्मा, अवर अभियंता सुधीर कुमार, मेट मदनपाल, विश्वास कुमार शर्मा, अमरनाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed