फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Devash, Vikas, Yuvraj, and Prashant take first place in boxing.

Noida News: बॉक्सिंग में देवाश, विकास, युवराज और प्रशांत प्रथम

Sat, 29 Aug 2026 07:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 07:27 PM IST
विज्ञापन
Devash, Vikas, Yuvraj, and Prashant take first place in boxing.
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को जिला स्तरीय बॉक्सिंग व कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि बॉक्सिंग स्पर्धा के बालक वर्ग में 30-33 किग्रा में देवाश भाटी, 33-35 किग्रा में विकास, 35-38 किग्रा में युवराज, 38-41 किग्रा में प्रशांत, 41-45 किग्रा में भविष्य, 45-49 किग्रा में यश यादव, 49-54 किग्रा में तेजश, 54-60 किग्रा में यश तोमर, 60-64 किग्रा में कृष, 64 से अधिक किग्रा में इन्सान ने पहला स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में 30-33 किग्रा में कशिश, 33-35 किग्रा में मानवी, 35-37 किग्रा में मिजरा, 37-41 किग्रा में सोनम, 41-45 किग्रा में अनमता, 45-49 किग्रा में प्रतिभा, 49-54 किग्रा में जानवी, 54-60 किग्रा में राधिका, 60-64 किग्रा में नेहा, 64 से अधिक किग्रा में प्रिया ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं, कुश्ती के बालक वर्ग में 38 किग्रा भार वर्ग में रुद्र, 41 किग्रा में ईशान गिल, 44 किग्रा में एलिश, 48 किग्रा में हरीश गिल, 52 किग्रा में दिशांत, 57 किग्रा में जीशान, 62 किग्रा में वंश, 68 किग्रा में सचिन, 75 किग्रा में प्रशांत, 85 किग्रा में विशाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, बालिका वर्ग में 33 किग्रा में आराध्या, 36 किग्रा में नेहा, 39 किग्रा में राधिमा, 42 किग्रा में माही यादव, 50 किग्रा में प्रिया ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन




पारस रणक्षेत्र 2026 में खिलाड़ी ने दिखाया खेल कौशल



ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित पारस पब्लिक स्कूल में शनिवार को पारस रणक्षेत्र 2026 का आयोजन हुआ। इसमें क्रिकेट और वॉलीबॉल स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने खेल कौशल दिखाया। क्रिकेट स्पर्धा में स्पर्श इंटरनेशनल स्कूल ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वॉलीबॉल स्पर्धा में ब्रह्मानंद पब्लिक स्कूल की टीम ने स्वर्ण पदक जीता। अंतर-विद्यालयी खेल प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed