फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Devansh, who was injured after being shot in the hostel, also died

Noida News: हॉस्टल में गोली लगने से घायल देवांश ने भी दम तोड़ा

Wed, 10 Sep 2025 07:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 07:11 PM IST
विज्ञापन
Devansh, who was injured after being shot in the hostel, also died
नॉलेज पार्क के हॉस्टल का मामला, दोस्त दीपक की मंगलवार को हो गई थी मौत
विज्ञापन

अभी भी स्पष्ट नहीं, कमरे के अंदर किसने किसको गोली मारी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा।
नॉलेज पार्क स्थित बिमटेक कॉलेज के आरसीआई विद्या विहार हॉस्टल में लाइसेंसी रिवाॅल्वर से गोली लगने से घायल देवांश ने बुधवार सुबह अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। आगरा निवासी छात्र के सिर में गोली लगी थी जो अंदर फंसी हुई थी। वहीं, देवांश के दोस्त दीपक ने मंगलवार को ही दम तोड़ दिया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों छात्रों के शव परिजनों को सौंप दिए हैं। वहीं, अभी भी यह स्पष्ट नहीं है कि कमरे के अंदर किसने किसको गोली मारी थी। पुलिस केवल कमरे के हालात को देखकर कयास लगा रही है।

पुलिस के अनुसार, आगरा की कृपाल कॉलोनी निवासी देवांश ग्रेनो के बिमटेक कॉलेज में पीजीडीएम प्रथम वर्ष का छात्र था। वह कॉलेज के हॉस्टल में भूतल पर रहता था। कॉलेज में ही चिलकुलरी, आंध्रप्रदेश निवासी दीपक भी पढ़ता था। दीपक हॉस्टल के प्रथम तल पर रहता था। मंगलवार सुबह दीपक के कमरे से गोली चलने की आवाज आई थी। वॉर्डन मौके पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। वाॅर्डन खिड़की तोड़कर अंदर पहुंचे तो दीपक और देवांश जमीन पर लहूलुहान पड़े थे। दीपक की मौके पर मौत हो गई थी जबकि देवांश को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार सुबह देवांश की भी मौत हो गई। नोएडा में पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन शव लेकर आगरा रवाना हो गए। वहीं, दीपक के शव को परिजन आंध्रप्रदेश ले गए।
विज्ञापन

कुर्सी पर बैठा था दीपक

पुलिस के अनुसार, कमरे में दीपक कुर्सी के पास जमीन व देवांश गेट के पास पड़ा था। दीपक की स्थिति को देखकर कहा जा सकता है कि वह कुर्सी पर बैठा हुआ था और रिवाॅल्वर कनपटी पर सटाकर गोली मार ली। गोली लगने के बाद वह कुर्सी से नीचे गिर गया। गोली चलाने से पहले दोनों के बीच किसी तरह की मारपीट की आशंका नहीं है। कमरे में सामान बिखरा हुआ नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरस्त होगा पिता का लाइसेंस
देवांश के पिता सुरेंद्र चौहान हाल ही में यूपी पुलिस से डिप्टी एसपी के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। जिस रिवॉल्वर से गोली चलाई गई है वह पिता की थी। एसीपी विवेक रंजन राय ने बताया कि लाइसेंस को निरस्त कराने के लिए स्थानीय प्रशासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। साथ ही, जांच के बाद जरूरी कार्रवाई होगी।

कैसे और कब पहुंची रिवाॅल्वर
पिता की रिवाॅल्वर लेकर देवांश किस तरह कमरे तक पहुंचा किसी को जानकारी नहीं है। पुलिस का कहना है कि परिजनों ने भी रिवॉल्वर देवांश के पास होने की जानकारी से इंकार किया है। हालांकि, बताया जा रहा है कि आगरा से हॉस्टल पहुंचने के समय ही वह रिवाॅल्वर साथ लेकर आया था।
करीब दो घंटे पहले ही घर से लौटा था देवांश

पिता की रिटायरमेंट की पार्टी में शामिल होने के लिए देवांश शनिवार को आगरा स्थित घर गया था। तीन दिन वहां रहने के बाद मंगलवार सुबह करीब 6 बजे ग्रेटर नोएडा के लिए निकला था। सुबह 9:14 बजे देवांश हॉस्टल के अंदर घुसा था जबकि घटना सुबह करीब 11:30 बजे की है। इस दौरान दोनों दोस्तों के बीच क्या हुआ इसका पता नहीं चल पाया है।
दो बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका था दीपक
पुलिस को जांच में पता चला है कि दीपक आंध्रप्रदेश में दो बार आत्महत्या करने का प्रयास कर चुका है। घर पर माता-पिता से उसकी बनती नहीं थी। हालांकि, वह पढ़ने में काफी होनहार था। कॉलेज के सहपाठियों के साथ अन्य बच्चों को भी पढ़ाता था।
देवांश ने दिया था एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट
देवांश पढ़ने में काफी अच्छा था। हाल ही में उसने एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट दिया था लेकिन कुछ ही नंबर से वह सफल नहीं हो सका था। कॉलेज में भी पढ़ने में उसका अच्छा प्रदर्शन था। किसी तरह की शिकायत भी नहीं थी।
ज्यादातर समय एक साथ रहते थे दोनों
देवांश का कमरा भूतल और दीपक का कमरा प्रथम तल पर था। दोनों के रूम पार्टनर भी अलग-अलग थे लेकिन दोनों एक-दूसरे के साथ ज्यादा समय तक रहते थे। पुलिस जांच में पता चला है कि घटना के समय दीपक का पार्टनर कमरे में नहीं था लेकिन वह हॉस्टल में ही था।
हॉस्टल और कॉलेज पर मुस्तैद दिखी सुरक्षा व्यवस्था

घटना के बाद हॉस्टल और काॅलेज में सुरक्षा व्यवस्था को मुस्तैद किया गया है। बुधवार को दोनों जगहों पर सुरक्षाकर्मी जांच के बाद ही छात्रों को अंदर जाने दे रहे थे। साथ ही, किसी बाहरी व्यक्ति को पूछताछ और जायज कारण के बाद ही अंदर भेजा गया। वहीं, दिनभर हॉस्टल के छात्रों में चर्चा चली कि आखिर बंद कमरे में क्या हुआ।

छात्रों की काउंसलिंग करेगा कॉलेज प्रबंधन
कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि घटना दुखद है। हॉस्टल में रिवॉल्वर का इस्तेमाल हुआ। पुलिस घटना की जांच कर रही है। कॉलेज पूरा सहयोग कर रहा है। छात्रों के परिजनों से भी प्रबंधन संपर्क में है। कॉलेज में छात्रों की भावनात्मक देखभाल और मानसिक स्वास्थ्य के लिए काउंसलिंग सत्र आयोजित किया जाएगा, ताकि छात्रों को तनावमुक्त किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed