फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Dev and Sneha won the walk race and were honored with prizes.

Noida News: देव व स्नेहा ने जीती वॉक रेस, पुरस्कार देकर किया सम्मानित

Fri, 02 Oct 2026 06:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
Dev and Sneha won the walk race and were honored with prizes.
ग्रेटर नोएडा के मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में महिला एवं पुरुष वर्ग में वॉक रेस का आयोजन किया गय
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर महिला एवं पुरुष वर्ग में वॉक रेस का आयोजन किया गया। पांच किमी लंबी रेस में पुरुष वर्ग में देव और तीन किमी लंबी रेस में महिला वर्ग में स्नेहा ने पहला स्थान प्राप्त किया। एथलीटों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि स्टेडियम के प्रशिक्षक व खिलाड़ियों ने महात्मा गांधी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। पुरुष वर्ग में देव ने पहला, कार्तिक ने दूसरा व यतेंद्र ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में स्नेहा ने पहला, नेहा ने दूसरा, छवि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार पुरुष में पुनीत और महिला में अद्विता ने हासिल किया। समाज सेवी धर्मेंद्र भाटी, स्टेडियम के कबड्डी प्रशिक्षक सुमित, रेसलिंग प्रशिक्षक अंजुम, नेटबाल प्रशिक्षक शीलंकूर, बॉक्सिंग प्रशिक्षक मोहित ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed