फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   destroyed 19 acre illegal construction by running campaign

अभियान चलाकर 19 एकड़ भूमि से हटाया अवैध निर्माण

Thu, 07 Jan 2021 09:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 09:23 PM IST
विज्ञापन
destroyed 19 acre illegal construction by running campaign
इंडरी गांव में अवैध निर्माण के खिलाफ चलता अभियान - फोटो : Mewat
अभियान चलाकर 19 एकड़ भूमि से हटाया अवैध निर्माण
विज्ञापन

नूंह। जिले में बृहस्पतिवार को लगातार तीसरे दिन अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान गांव इंडरी, भिरावटी, हिलालपुर में 19 एकड़ जमीन में हो रहे अवैध निर्माण को हटाया गया। जिला नगर और योजनाकार की टीम के साथ डय्टी मजिस्ट्रेट पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ फजरुद्दीन के अलावा भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। लंबे समय से यहां पर अवैध निर्माण कार्य कि शिकायत आ रही थी। जिला नगर और योजनाकार अधिकारी वेदप्रकाश सहरावत ने बताया कि उपायुक्त धीरेंद्र खडग़टा के निर्देशानुसार जिले में यह अभियान लगातार 3 दिन से चलाया जा रहा है। इस दौरान 33 डीपीसी तोड़ी, कई दीवारें और कॉलोनियों में बनाए गए अवैध रोड को तोड़ा गया। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध निर्माण को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में कुछ भू माफिया किसानों की सस्ते दामों में जमीनें खरीदकर उसे टुकड़ों में बेच रहे हैं। जिससे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। इस मौके पर मुख्य रूप से जिला नगर और योजनाकार विभाग की टीम में नसीम अहमद, विकास जेई, अशोक कुमार व साजिद अली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed