फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Designs to be created using AI; students to receive training in new technology.

Noida News: एआई से तैयार होंगे डिजाइन, छात्रों को मिलेगी नई तकनीक की ट्रेनिंग

Tue, 29 Sep 2026 09:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 09:20 PM IST
विज्ञापन
Designs to be created using AI; students to receive training in new technology.
मो. सफीक खान
विज्ञापन

- बी.डेस और एम.डेस के सिलेबस में एआई व नए सॉफ्टवेयर शामिल, रोजगार क्षमता बढ़ाने पर जोर

नोएडा। डिजाइन के क्षेत्र में तेजी से बढ़ते एआई के इस्तेमाल को देखते हुए सेक्टर-62 स्थित यूपीआईडी (उत्तर प्रदेश इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन) ने अपने पाठ्यक्रम में बदलाव किया है। संस्थान के बी.डेस और एम.डेस दोनों पाठ्यक्रमों के सिलेबस में एआई और नए सॉफ्टवेयर को शामिल किया गया है। इसका उद्देश्य छात्रों को डिजाइनिंग के साथ आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल सिखाकर उनकी रोजगार क्षमता बढ़ाना और उन्हें उद्योग की बदलती जरूरतों के अनुरूप तैयार करना है।
नए सिलेबस में यूजर इंटरफेस, यूजर एक्सपीरियंस, एनीमेशन डिजाइन और उत्पाद डिजाइन जैसे क्षेत्रों में एआई के इस्तेमाल पर जोर दिया जाएगा। छात्र एआई की मदद से नए डिजाइन तैयार करने, डिजाइन प्रक्रिया को बेहतर बनाने और तकनीक के साथ प्रयोग करने की जानकारी हासिल करेंगे। इससे उन्हें उद्योग में इस्तेमाल होने वाले आधुनिक तकनीकी साधनों की समझ मिलेगी और रोजगार के लिए बेहतर तैयारी हो सकेगी। संस्थान के अनुसार, मौजूदा दौर में एआई को समझना और उसका सही इस्तेमाल करना डिजाइन छात्रों के लिए महत्वपूर्ण हो गया है। इसे चुनौती के बजाय कौशल मजबूत करने और रोजगार के अवसर बढ़ाने के माध्यम के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन

इस सत्र में 24 छात्रों ने लिया दाखिला
यूपीआईडी के बी.डेस और एम.डेस पाठ्यक्रमों में इस सत्र में करीब 24 छात्रों ने दाखिला लिया है। नए सत्र में छात्रों को संशोधित सिलेबस के तहत डिजाइन के साथ एआई और नए सॉफ्टवेयर का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-0-0-0

एआई को समझने और उसका सही इस्तेमाल करने वाले छात्र अपनी रोजगार क्षमता बेहतर कर सकते हैं। इसी उद्देश्य से बी.डेस और एम.डेस के सिलेबस में एआई को शामिल किया गया है, ताकि छात्र यूजर इंटरफेस, यूजर एक्सपीरियंस, एनीमेशन और उत्पाद डिजाइन में इसके प्रयोग सीख सकें। -डॉ. (प्रो.) शैलेंद्र सिन्हा, निदेशक, यूपीआईडी, सेक्टर-62
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed