Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Desi ghee turned out to be fake, adulterators were selling it with offers

Noida News: नकली निकला देसी घी, ऑफर के साथ बेच रहे थे मिलावटखोर

Thu, 18 Apr 2024 05:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
Desi ghee turned out to be fake, adulterators were selling it with offers
नकली निकला देसी घी, ऑफर के साथ बेच रहे थे मिलावटखोर
विज्ञापन

- खाद्य विभाग की जांच में हुआ खुलासा, एसीजेएम की कोर्ट में दायर होगा वाद
- नोएडा के सेक्टर-12 और सेक्टर-62 में हो रही थी बिक्री
नवीन कुमार
ग्रेटर नोएडा। नोएडा के सेक्टर-12 और सेक्टर-62 में दो दुकानों पर नकली देसी घी बेचे जाने का खुलासा हुआ है। खाद्य विभाग की जांच में विजातीय वसा जैसे वनस्पति तेल और एनिमल फैट की मिलावट मिली है। जो सेहत के लिए हानिकारक होती है। विभाग ने जांच रिपोर्ट आने के बाद सेक्टर-12 की दुकान बंद करा दी है जबकि सेक्टर-62 स्थित दुकान में घी की बिक्री पर रोक लगा दी है।मामले में एसीजेएम की कोर्ट में वाद दायर किया गया है। जहां दोनों आरोपी पर जुर्माना लगाने के साथ सजा भी सुनाई जा सकती है।

नोएडा के सेक्टर-12 के सी ब्लॉक में मोहम्मद साहिल की शुद्ध पनीर भंडार के नाम से दुकान थी। दुकानदार ग्राहकों को 650 रुपये किलो की दर से देसी घी बेच रहा था। साथ में एक किलो देसी घी मुफ्त भी दे रहा था। वहीं 700 रुपये में एक किलो देसी घी के साथ एक किलो घी फ्री, 250 ग्राम पनीर और 250 ग्राम मटर का भी ऑफर दे रहा था। विभाग की टीम ने इसी 29 फरवरी को दुकान से देसी घी का नमूना लेकर प्रयोगशाला भेजा था। जो जांच में असुरक्षित निकला है।
विज्ञापन

वहीं 27 फरवरी, 2024 को नोएडा के सेक्टर-62 की आदर्श सब्जी मंडी स्थित हरीशचंद जनरल स्टोर पर छापा मारा गया। दुकान पर श्रीनंदन ब्रांड का प्रीमियम देसी घी की बिक्री की जा रही थी। गिरधारी मिल्क फूड प्रोडक्ट कंपनी इसकी निर्माता है। घी का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया था। इसमें भी वनस्पति तेलों की मिलावट मिली है। अधिकारियों ने बताया कि दोनों मामलों में दुकानदारों के साथ-साथ निर्माण कंपनी के खिलाफ एसीजेएम कोर्ट में वाद दायर जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




लालच में आकर घी खरीद रहे थे नोएडावासी
नोएडा की इन दोनों दुकानों पर लंबे समय से मिलावटी देसी घी की बिक्री हो रही थी। कम कीमत के लालच में आकर नोएडावासी जमकर खरीदारी कर रहे थे। जिसका फायदा मिलावटखोर उठा रहे थे। विभाग ने ऐसे दुकानों पर कार्रवाई जारी रहने की बात कही है।


नसों को ब्लॉक कर देता है मिलावटी घी
चिकित्सकों के मुताबिक मिलावटी घी से सेहत को नुकसान पहुंच रहा है। फिजिशियन डॉ. प्रशांत नागर के मुताबिक मिलावटी घी से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है। नसों में जमने के कारण ब्लड सर्कुलेशन कमजोर होने लगता है। नसें ब्लॉक होने से हृदयाघात या लकवा जैसी बीमारी हो सकती है। ऐसे में उपयोग से पहले घी की गुणवत्ता की जांच जरूरी है।


घर पर कर सकते हैं असली या नकली घी की पहचान
सबसे पहले
टेस्टट्यूब या कांच के गिलास में दो चम्मच पिघला हुआ घी लें। उसमें आधा चम्मच नमक और दो बूंद हाइड्रोक्लोरिक एसिड मिला लें। फिर गिलास या टेस्ट टयूब को अच्छे से हिला लें। करीब 20 मिनट तक मिश्रण को ऐसे ही छोड़ दें। उसके बाद अगर अगर घी का रंग बदला हुआ दिखे तो इसका मतलब उसमें मिलावट की गई है।

कोट

जांच में देसी घी के नमूने असुरक्षित निकले हैं। सेक्टर-12 स्थित दुकान को जांच के समय की बंद करा दिया गया था। अब दोनों दुकानदारों के खिलाफ कोर्ट में वाद दायर किया जाएगा। आगे भी मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।- अक्षय गोयल, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी


कुट्टू के आटे के बने पकवान खाने से 350 हुए थे बीमार

महाशिवरात्रि के अवसर पर खराब गुणवत्ता के कुट्टू के आटे से बने पकवान के सेवन से नोएडा और ग्रेनो में 350 से ज्यादा लोग बीमार हो गए थे। विभाग की ओर से अभी प्योर ब्रांड के कुट्टे के आटे के सैंपल भरे गए थे जांच में आटे में अल्कोहलिक एसिडिटी की मात्रा ज्यादा पाई थी। जांच में आवासीय मकान में कुट्टू के आटा बनाने की फैक्टरी का लाइसेंस जारी करने की बात सामने आई थी।


पनीर के नमूनों में भी पाई गई थी मिलावट

पिछले माह अभियान चलाकर पनीर के नमूने लिए गए थे। करीब 25 नमूनों में से 8 नमूने मानकों पर खरे नही उतरे थे। जबकि तीन नमूने असुरक्षित निकले। पनीर बनाने में भी वनस्पति तेल का प्रयोग किए जाने की बात सामने आई थी। इसके अलावा समय-समय पर जारी जांच में आइक्रीम, तेल आदि के नमूने भी मानकों पर खरे नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed