फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   deputy commissioner asks to leave panchayat land

उपायुक्त से पंचायत जमीन छोड़ने की गुहार

Tue, 09 Feb 2021 10:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
deputy commissioner asks to leave panchayat land
उपायुक्त से मिलने पहुंचे नवाबगढ़ गांव के लोग - फोटो : Mewat
नूंह। इंडरी पंचायत के गांव नवाबगढ़ के लोगों ने सोमवार को उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा से मुलाकात की। इस दौरान ग्रामीणों ने पंचायती जमीन को उनके उपयोग के लिए छोड़ने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

इसलाम मेंबर, लियाकत, फौजम, जमशेद, शमशु, समुन, शौकत, तारिफ और हफीज आदि ग्रामीणों ने बताया कि उनकी पंचायत की जमीन केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को दे दी गई। जबकि, गांव से अलग भी पंचायत के पास काफी रकबा है। अगर गांव के पास पंचायत की जमीन को छोड़ दिया जाए तो गांव के विकास के लिए आंगनवाड़ी और स्वास्थ्य केंद्र व स्कूल आदि के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल से उन्हें कोई एतराज नहीं है। गांव की जनसंख्या करीब तीन हजार है। गांव की पंचायत को अलग कराने की फाइल सरकार के पास विचाराधीन है। भविष्य में गांव के पास जमीन होने से उनको काफी सहूलियत हो सकती है। पंचायत पर आरोप लगाया कि जानबूझकर गांव के जोहड़ और पानी के चैंबर वाली जमीन सीआईएसएफ को दे दी गई है। इस कारण पेयजल की समस्या भी हो सकती है। उन्होंने बताया कि उनके गांव में शमशान घाट सहित अन्य कई सुविधाओं का अभाव है। ऐसे में उन्होंने उपायुक्त से मांग की है कि इस पंचायत की जमीन को उनके उपयोग के लिए छोड़ दिया जाए। वहीं, उपायुक्त ने उन्हें समस्या के उचित समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सरपंच कमल ने बताया कि जोहड़ की जमीन सीआईएसएफ को नहीं दी गई है। स्कूल के लिए दो एकड़ जमीन पहले ही दे दी गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायतकर्ता पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जा किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed