फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Deploy police to prevent hooliganism and public drinking: High Court

गुंडागर्दी और खुले में शराब पीने से रोकने के लिए पुलिस लगाएं : हाईकोर्ट

Sat, 29 Nov 2025 02:26 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sat, 29 Nov 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Deploy police to prevent hooliganism and public drinking: High Court
लखनऊ। हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि गोमतीनगर विभूति खंड में डॉ. राम मनोहर लोहिया संस्थान के पास शराब और बीयर की दुकान के बाहर पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाए, जिससे वहाँ गुंडागर्दी और खुले में शराब पीने को रोका जा सके। कोर्ट ने लोहिया संस्थान के 100 मीटर से कम दायरे में इस दुकान के खुलने के आरोपों के संबंध में आई एडवोकेट कमिश्नर रिपोर्ट को रिकॉर्ड पर लेते हुए, मामले की अगली सुनवायी के लिए 10 दिसम्बर को नियत की है।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति शेखर बी सराफ़ और न्यायमूर्ति बृजराज सिंह की खंडपीठ ने यह आदेश स्थानीय निवासी दिनेश यादव व अन्य लोगों की याचिका पर दिया। पिछली सुनवाई पर कोर्ट ने शराब-बीयर की इस दुकान की वास्तविक स्थिति जानने के लिए एडवोकेट कमिश्नर नियुक्त किया था, जिसने अपनी रिपोर्ट कोर्ट को दे दी है। अदालत ने कहा है कि वह इस रिपोर्ट के संबंध में अगली तिथि पर सुनवायी करेगी। वहीं, याचियों की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता गौरव मेहरोत्रा ने कोर्ट को बताया कि इस दुकान के बाहर खुले में शराब पी जाती है और नशे में तमाम असामाजिक तत्व आसपास के लोगों से गुण्डागर्दी करते हैं। इस पर कोर्ट ने कहा कि यदि आरोप सही हैं तो यह चिंताजनक मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed