फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Department's strictness proves ineffective; schools continue to act arbitrarily.

Noida News: विभाग की सख्ती बेअसर, स्कूलों की मनमानी जारी

Mon, 13 Jul 2026 07:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
Department's strictness proves ineffective; schools continue to act arbitrarily.
विभाग की सख्ती बेअसर, स्कूलों की मनमानी जारी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत स्कूलों में दाखिले लेने में निजी स्कूलों की मनमानी रुकने का नाम नहीं ले रही है। विभाग की सख्ती के बाद भी स्कूल अभिभावकों को दर-दर भटकने के लिए मजबूर कर रहे हैं। दिव्यांग दंपती के बच्चे को भी प्रवेश देने में आनाकानी कर रहे हैं। उन्होंने बीएसए कार्यालय में शिकायत कर स्कूल पर कार्रवाई की मांग की है। आरटीई के तहत स्वर्ण नगरी स्थित जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में सीट अलॉट हो गई थी लेकिन अभी तक उन्हें प्रवेश नहीं मिल सका है। अभिभावक का आरोप है कि उनके बेटे का पहले ही राउंड में प्रवेश के लिए लाटरी में नाम आया था, उसके बाद भी दाखिला नहीं मिला है। वहीं एक और अभिभावक ने बताया कि उनके पति का देहांत हो चुका है। आरटीई के पहले राउंड की लाटरी में दाखिले के लिए नोएडा के सेक्टर 168 स्थित शिव नादर स्कूल में सीट अलाट हो गई थी लेकिन अभी तक दाखिला नहीं मिल सका है। बीएसए राहुल पंवार का कहना है कि स्कूलों से बात की गई है। सभी छात्रों को दाखिला इसी सप्ताह करा दिया जाएगा। 70 प्रतिशत से अधिक दाखिले अब तक हो चुके हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed