Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Department focuses on constructing service lanes while leaving the main road incomplete

Noida News: मुख्य सड़क अधूरी छोड़ सर्विस लेन बनाने में जुटा महकमा

Tue, 03 Nov 2026 05:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 05:54 PM IST
विज्ञापन
Department focuses on constructing service lanes while leaving the main road incomplete
यमुना सिटी। रौनीजा से मिर्जापुर तक छह लेन की सड़क का निर्माण कार्य पूरा होने से पहले ही प्राधिकरण ने सर्विस लेन का निर्माण शुरू कर दिया है। मुख्य सड़क का करीब 100 मीटर हिस्सा अब भी अधूरा पड़ा है। इसके बावजूद प्राधिकरण का ध्यान अधूरे हिस्से को पूरा करने के बजाय सर्विस लेन के निर्माण पर है।
विज्ञापन

करीब ढाई किलोमीटर लंबी छह लेन की इस सड़क का निर्माण वर्ष 2025 में शुरू हुआ था। सालभर बाद भी निर्माण पूरा नहीं हो सका है। 100 मीटर हिस्से में निर्माण कार्य अधूरा होने से आवागमन में दिक्कतें होती रही हैं। अब मुख्य सड़क का काम पूरा किए बिना ही सर्विस लेन बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले मुख्य सड़क का अधूरा हिस्सा पूरा कराया जाना चाहिए, ताकि लोगों को आवागमन में राहत मिल सके। वहीं जीएम नियोजन राजेंद्र भाटी का कहना है कि शेष सड़क का काम जल्द पूरा होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed