फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Department engaged in increasing the capacity of transformers as soon as summer starts

Noida News: गर्मी शुरू होते ही ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने में जुटा विभाग

Sun, 09 Apr 2023 12:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Apr 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Department engaged in increasing the capacity of transformers as soon as summer starts
गर्मी शुरू होते ही ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने में जुटा विभाग
विज्ञापन

-50 की क्षमता वृद्धि और 10 नए ट्रांसफार्मर लगाने के लिए खर्च किए जाएंगे 6.36 करोड़ रुपये

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। गर्मी शुरू होते ही ओवरलोड ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने के लिए विद्युत विभाग जुट गया है। इसके लिए 6.36 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया गया है। पिछली बार गर्मियों में आई समस्या को देखते हुए इस बार निर्बाध आपूर्ति के लिए नए ट्रांसफार्मर भी लगाए जाएंगे।
गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की डिमांड में भी बढ़ोतरी दर्ज होने लगी। फिलहाल करीब 1200 से 1300 मेगावाट बिजली की मांग हैं। मई-जून तक बिजली की मांग दो हजार मेगावाट से अधिक तक पहुंच जाती है। ऐसे में ओवरलोडिंग की समस्या के चलते बिजली कटौती की समस्या बढ़ जाती है। इससे निजात दिलाने के लिए जिला स्तर से भेजे गए मांग प्रस्ताव को देखते हुए मेरठ मुख्यालय ने 2.71 करोड़ रुपये ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि पर खर्च करने को दिए गए हैं। वहीं 3.65 करोड़ रुपये नए ट्रांसफार्मर लगाने के लिए दिए हैं। विद्युत निगम के अधिकारियों के अनुसार जिले में करीब छोटे-बड़े मिलाकर 50 से अधिक ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की जाएगी। वहीं जिले में 10 नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। ताकि गर्मियों में ओवरलोड की वजह से ट्रांसफार्मरों को फुंकने से बचाया जा सके।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं को बिजली कटौती और ट्रांसफार्मरों को फुंकने से बचाने के लिए 6.36 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए विद्युत निगम को मेरठ मुख्यालय ने फंड देने की स्वीकृति दी है। उपभोक्ताओं को हर संभव निर्बाध आपूर्ति देने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजीव मोहन, मुख्य अभियंता, पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed