फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Dengue strikes again after Diwali, two new cases found

Noida News: दीपावली के बाद फिर से डेंगू की दस्तक, दो नए मामले मिले

Sat, 18 Nov 2023 01:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Nov 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Dengue strikes again after Diwali, two new cases found
दीपावली के बाद फिर से डेंगू की दस्तक, दो नए मामले मिले
विज्ञापन

- 16 से 31 अक्तूबर तक चले अभियान में स्वास्थ्य विभाग को नहीं मिला था कोई मरीज
- इस साल जिले में अब तक मिल चुके 973 मरीज

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। दीपावली के दौरान जिले में करीब एक सप्ताह तक डेंगू का कोई केस नहीं मिला। इससे स्वास्थ्य महकमा को डेंगू की विदाई लगने लगी। लेकिन, शुक्रवार को फिर से दो नए मामले सामने आने के बाद मलेरिया विभाग फिर से सक्रिय हो गया है। लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है, जिससे डेंगू से बचाव हो सके।
जिला मलेरिया अधिकारी श्रुति कीर्ति वर्मा का कहना है कि दीपावली से अब तक कोई मामला सामने नहीं आया था। शुक्रवार को दो नए मामले आए हैं। डेंगू से बचाव के लिए अभी कुछ दिन और सतर्कता रखने की जरूरत है। मौसम ठंडा होने के साथ ही मच्छर कम हो जाएंगे। तापमान कम होने पर मच्छर जनित बीमारियों का खतरा भी नहीं रहेगा। अभी पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें। घर के अंदर और आसपास जलजमाव न होने दें। बुखार आने पर डॉक्टर को दिखाएं और खुद से कोई दवा न लें।
विज्ञापन

---
15 दिन के अभियान में कोई मरीज नहीं
जिला मलेरिया विभाग ने 16 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक 49 सर्विलांस टीम की मदद से विशेष दस्तक अभियान चलाया था। पूरे अभियान में स्वास्थ्य विभाग को डेंगू का कोई केस नहीं मिला। हालांकि, जिले में इस साल शुक्रवार तक 973 मामले सामने आ चुके हैं। पूरे अभियान की जानकारी ई-कवच पर अपलोड की गई। रैपिड कार्ड से जांच के आधार पर मलेरिया के भी 48 मरीजों को चिह्नित किया गया। हालांकि जांच में कोई भी पॉजिटिव मरीज नहीं निकला। चिकनगुनिया के 47 मरीज, आईएलआई के 37 मरीज और टीबी के एक मरीज को चिह्नित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
3720 घरों व कार्यालयों में लार्वा मिला
अभियान में 24873 घरों तक टीमें पहुंचीं। इस दौरान घरों में जलभराव और सफाई को लेकर जांच की गई। संक्रामक रोगों के लिए भी लोगों की पहचान की गई। 3720 घरों व कार्यालयों में मच्छर का लार्वा मिला। 173 घरों व कार्यालयों को नोटिस जारी किया गया। वेक्टर बाॅर्न नियंत्रण अधिनियम 2016 के तहत कुल 70500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed