फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Dengue sting increasing in the district, 11 new cases confirmed

Noida News: जिले में बढ़ रहा डेंगू का डंक, 11 नए मामलों की पुष्टि

Thu, 10 Aug 2023 01:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Aug 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Dengue sting increasing in the district, 11 new cases confirmed
जिले में बढ़ रहा डेंगू का डंक, 11 नए मामलों की पुष्टि
विज्ञापन

दो दिन में निजी अस्पतालों से आए ज्यादा मामले, 85 हुई मरीजों की संख्या


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। जिले में डेंगू का डंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने 11 नए मरीजों की पुष्टि की है। इसके बाद डेंगू के मरीजों की संख्या 85 हो गई है। अगस्त के शुरुआती नौ दिनों में ही 38 डेंगू मरीजों की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग कर चुका है। हालांकि, यह आंकड़ा कही ज्यादा हो सकता है, क्योंकि निजी अस्पताल डेंगू के मामलों की सही रिपोर्टिंग नहीं कर रहे हैं।

मलेरिया विभाग के अधिकारियोंं ने बताया कि सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई की केंद्रीय लैब से डेंगू के पांच मामलों की पुष्टि हुई है। यह सभी बाल रोगी है। इसके अलावा निजी लैब से ज्यादातर मामले आ रहे हैं। दिल्ली के दो और गाजियाबाद के एक मरीज का भी नोएडा में उपचार चल रहा है। प्रदेश में तेजी से फैल रहे डेंगू से निपटने के लिए शासन ने सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


मुरादाबाद और फिरोजाबाद के ग्रामीण क्षेत्र में डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच गौतमबुद्ध नगर के देहात क्षेत्र में भी टीमें उतारी जाएंगी। इस संबंध में बृहस्पतिवार को जेवर और दादरी में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित होंगे और आशा कार्यकर्ताओं की बैठक ली जाएगी। किसी भी घर में बुखार के दो से ज्यादा मरीज होने पर तुरंत मलेरिया विभाग को सूचना देनी होगी। वहीं, मलेरिया विभाग की टीम ने बुधवार को निठारी गांव में निरीक्षण किया गया। जिस घर में डेंगू पीड़ित बच्चा मिला था, उसी जगह कूलर में लार्वा पाए जाने पर भवन मालिक को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed