{"_id":"68dbf2b48cddeddc330d7b15","slug":"dengue-patients-cross-400-health-department-alert-noida-news-c-1-gnd1002-3465741-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: डेंगू के मरीज 400 के पार, स्वास्थ्य विभाग सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: डेंगू के मरीज 400 के पार, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
Tue, 30 Sep 2025 08:39 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 08:39 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
जिले में डेंगू के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। मंगलवार को मलेरिया विभाग ने सात नए मरीजों की पुष्टि की। ऐसे में जिले में कुल मरीजों की संख्या 402 हो गई है। मलेरिया अधिकारी डॉ. श्रुति कीर्ति वर्मा ने बताया कि सभी नए मरीजों का इलाज फिलहाल घर पर चल रहा है।
विज्ञापन
अगस्त में 58 और जनवरी से जुलाई तक 21 मरीज सामने आए थे। सितंबर में डेंगू के 323 मरीज मिले यानी औसत हर दिन 11 नए मरीज दर्ज किए गए। अक्तूबर में भी डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ने की आशंका है। नए मरीजों के घरों और आसपास के क्षेत्रों में एंटी-लार्वा दवा का छिड़काव किया जा रहा है। साथ ही जिले में 5 से 31 अक्तूबर तक संचारी रोग अभियान चलाया जाएगा। विभाग ने जनता से अपील की है कि मच्छरों से बचाव के लिए घर और आसपास पानी जमा न होने दें, साफ-सफाई का ध्यान रखें और व्यक्तिगत सुरक्षा उपाय अपनाएं। मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा कि डेंगू की रोकथाम के लिए समय रहते कदम उठाने आवश्यक हैं। लोग सावधानी बरतें और किसी भी लक्षण जैसे बुखार, शरीर में दर्द या चकत्ते दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
विज्ञापन