फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Dengue outbreak did not stop, death of a young man

थम नहीं रहा डेंगू का प्रकोप, एक युवक की मौत

Sun, 31 Oct 2021 10:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Dengue outbreak did not stop, death of a young man
Dengue outbreak did not stop, death of a young man
पुन्हाना। जिले में डेंगू का प्रकोप जारी है। पुन्हाना खंड के गांव लुहिंगाकला में शनिवार को 22 वर्षीय आसिफ पुत्र शमशुुद्दीन की डेंगू से मौत हो गई। आसिफ का इलाज नल्हड़ स्थित मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। जिले में अब तक तेज बुखार से 18 और डेंगू संदिग्ध से दो लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, जिले में रविवार को डेंगू के 41 नए मामले सामने आए हैं। नूंह जिले में डेंगूू मरीजों की संख्या 504 पहुंच गई है। हालांकि, जिला स्वास्थ्य विभाग ने 358 लोगों में डेंगू की पुष्टि की है। मेडिकल कॉलेज में अब तक 146 डेंगू के मामले सामने आ चुके हैं। फिलहाल, करीब 15 मरीजों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन

गांव लुहिंगाकला निवासी इरफान ने बताया कि शनिवार को उसके चचेरे भाई आसिफ की डेंगू से मौत हो गई है। शहीद हसन खां मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा था। उन्होंने बताया कि आसिफ को कई दिनों से तेज बुखार आ रहा था। सबसे पहले पुन्हाना के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चला था। जांच के बाद डॉक्टरों ने डेंगू की पुष्टि की थी। जब उसकी हालत ज्यादा खराब होने लगी तो उसे शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां भी जांच में डेंगू की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी डॉक्टर विक्रम ने बताया कि नूंह जिले में रविवार तक 358 डेंगू संदिग्ध मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 41 संदिग्ध मरीज रविवार को मिले हैं। उन्होंने बताया कि नूंह जिले में अब तक तेज बुखार से 18 और एक व्यक्ति की डेंगू से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मेडिकल सुप्रीटेंडेंट डॉ. महा सिंह ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में अब तक 146 डेंगू संदिग्ध मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से करीब 15 मरीजों का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि शनिवार को लुहिंगाकला के 22 वर्षीय युवक आसिफ की मौत की जानकारी उनको नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed