{"_id":"64dd2a76ca276feb9a061374","slug":"dengue-confirmed-in-6-more-patients-figure-reached-111-noida-news-c-1-gnd1002-822850-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 6 और मरीजों में डेंगू की पुष्टि, 111 पहुंचा आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 6 और मरीजों में डेंगू की पुष्टि, 111 पहुंचा आंकड़ा
विज्ञापन
6 और मरीजों में डेंगू की पुष्टि, 111 पहुंचा आंकड़ा
नोएडा। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। बुधवार को छह और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। इन्में मिलाकर डेंगू के मरिजों की संख्या 111 हो गई है। इसमें सिर्फ अगस्त में 50 से ज्यादा मरीज मिले हैं। इसको देखते हुए बुधवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मीटिंग हुई है। जिसमें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अतिरिक्त टीमें बनाकर काम करने, जलभराव व लार्वा मिलने पर जुर्माना लगाने, प्रत्येक सोसाइटी में सक्रिय लोगों की निगरानी समिति बनाने और प्रभावित क्षेत्रों के आरडब्ल्यूए व बिल्डर्स की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। बीते 9 दिनों में ही 35 डेंगू के मरीज मिले हैं। लार्वा मिलने पर दो सोसाइटी पर 5-5 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है। इसके अलावा भी लार्वा मिलने पर 76 जगहों के मालिकों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से नोटिस भी जारी किया गया है। वहीं, चाइल्ड पीजीआई के बेसमेंट में पानी जमा है, जिसमें मच्छर पनप रहे हैं। लेकिन विभाग की ओर से कार्रवाई नहीं की जा रही है। ब्यूरो