फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Dengue campaign across the district... no attention to the district hospital

संशोधित::: जिलेभर में डेंगू अभियान... जिला अस्पताल पर नहीं ध्यान

Sun, 10 Sep 2023 12:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Dengue campaign across the district... no attention to the district hospital
जिलेभर में डेंगू अभियान... जिला अस्पताल पर नहीं ध्यान
विज्ञापन

- बारिश के बाद बेसमेंट में भरा पानी, धरी रह गईं गाइडलाइन
हर्ष मिश्रा
नोएडा। डेंगू से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग जिले भर में अभियान चला रहा है। लेकिन सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल की पार्किंग में कई दिन से हुए जलभराव और गंदगी से विभाग अनजान है। शुक्रवार देर रात हुई बारिश के बाद तो बेसमेंट का हाल और भी बुरा हो गया है। डेंगू पर जलभराव व कूड़े को लेकर जारी गाइडलाइन धरी रह गईं।
जिला अस्पताल के बेसमेंट में इस वक्त जलभराव सहित कूड़े के ढेर और इस्तेमाल किए जा चुके इंजेक्शन और ग्लूकोज की बोतलों की भरमार है। यहां तक की शराब की खाली बोतलें, पान मसाला और बीड़ी-सिगरेट के खाली पाउच भी यहां पड़े हुए हैं। यह नजारा डेंगू को लेकर जिले भर में अलर्ट स्वास्थ्य विभाग की मुस्तैदी की भरपूर पोल खोल रहा है। जिला अस्पताल परिसर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील शर्मा के अलावा अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों का भी कार्यालय है। इसके बाद भी यहां इन हालात पर नजर डालने को कोेई तैयार नहीं है। जिले में अब तक डेंगू के 291 मरीज मिल चुके हैं। इधर दो दिनों से विभाग की ओर से एक भी डेंगू मरीज की पुष्टि नहीं की गई है। हालांकि जिला अस्पताल में पॉजिटिव मरीजों के साथ गंभीर मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन

-----------------
पार्किंग में जाने से बच रहे लोग
500 करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए जिला अस्पताल की तीन मंजिला पार्किंग कुछ तो मौजूदा हालात और कुछ लोगों की लापरवाही के कारण सूनी पड़ी रहती है। तीमारदार सहित अन्य लोग अपने वाहनों अस्पताल परिसर में ही आढ़े-तिरछे खड़े करके चले जाते हैं। इससे कई बार परिसर के गेट पर जाम के हालात बन चुके हैं। एंबुलेंस को निकलने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ती है। वहीं अस्पताल कर्मी इस्तेमाल हो चुकी दवाइयों की बोतल, सिरिंज को यहां फेंककर बीमारियों को बुलावा दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed