फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Demonstration against fee increase in private schools and looting in the name of books

Noida News: निजी स्कूलों में फीस वृद्धि व किताबों केे नाम पर लूट के खिलाफ प्रदर्शन

Wed, 10 Apr 2024 07:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 07:49 PM IST
विज्ञापन
Demonstration against fee increase in private schools and looting in the name of books
करप्शन फ्री इंडिया संगठन के सदस्यों ने अभिभावकों के साथ मिलकर कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। करप्शन फ्री इंडिया संगठन के साथ मिलकर अभिभावकों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर निजी स्कूलों की मनमानी का विरोध किया। आरोप लगाया कि निजी स्कूल मनमाने ढंग से फीस वृद्धि कर रहे है। साथ ही स्कूलों में किताबों के नाम पर लूट चल रही है। अभिभावकों को किताबें खरीदने के लिए मजबूर किया जाता है। लोगों ने प्रदर्शन के बाद डीएम के नाम ज्ञापन देकर कार्रवाई करने की मांग की है।

प्रदर्शन करने वाले अभिभावकों का कहना है कि निजी स्कूलों में मनमाने तरीके से फीस में वृद्धि की जा रही है। इसको रोकना होगा। अगर ऐसा नहीं हुआ तो बच्चों को पढ़ाना मुश्किल हो जाएगा। निजी स्कूलों को लेकर एक कमेटी बनाने की मांग की है ताकि फीस का निर्धारण मानकों के अनुसार ही हो सके। उन्होंने कहा कि स्कूलों में किताबों की दुकान खोल रखी है। एनसीईआरटी के साथ-साथ निजी पब्लिशर्स की किताबें बेची जा रही है। एनसीईआरटी की किताबों की कीमत 1000 रुपये है तो निजी पब्लिशर्स की किताबों की कीमत 5000 से अधिक होती है। अभिभावकों को किताबें खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो फिर प्रदर्शन के साथ भूख हड़ताल की जाएगी। इस मौके पर संगठन के संस्थापक प्रवीण भारतीय, जिलाध्यक्ष चौधरी प्रेम प्रधान समेत बलराज, प्रेम, गौरव, कुलबीर, राकेश, हरीश, सरवन, श्रीचंद, नीरज, पुनीत, समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

------------------
अगर अभिभावक शिकायत करेंगे तो जांच कर संबंधित विद्यालय के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अभी इस तरह की शिकायत नहीं मिली है। स्कूलों को फीस वृद्धि और किताबों की बिक्री में नियमों का पालन करना होगा। -डाॅ. धर्मवीर सिंह, डीआईओएस गौतमबुद्ध नगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article