फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Demand to take possession of flat, waged campaign on social media

सोशल मीडिया पर कब्जा दिलाने की मांग कर रहे है खरीदार

Wed, 13 Jan 2021 12:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Demand to take possession of flat, waged campaign on social media
महागुन मंत्रा के कार्यालय पर प्रदर्शन करते खरीदार - फोटो : Grnoida
फ्लैट पर कब्जा दिलाने की मांग, सोशल मीडिया पर छेड़ी मुहिम
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित महागुन मंत्रा प्रोजेक्ट के खरीदार सात साल से फ्लैट पर कब्जा मिलने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन उनका इंतजार खत्म नहीं हो रहा है। अब खरीदारों ने सोशल मीडिया पर अभियान चलाकर यूपी रेरा और प्रदेश सरकार से कब्जा दिलाने की मांग की है। खरीदारों का आरोप है कि बिल्डर हर छह माह में कब्जा देने का आश्वासन देता है, लेकिन निर्माण कार्य को पूरा कर कब्जा नहीं दे रहा है।

खरीदारों ने बताया कि प्रोजेक्ट में 1500 से अधिक फ्लैट हैं। वर्ष 2013 में बुकिंग की थी, तब बिल्डर ने 4 साल में कब्जा देने का वादा किया था, जो अब तक पूरा नहीं किया। इसके बाद से बिल्डर हर बार छह माह में कब्जा देने का वादा करता आ रहा है। बिल्डर खरीदारों के साथ बैठक करता है, जो सफल नहीं हो रही है। सभी खरीदार 90 से 95 प्रतिशत भुगतान कर चुके हैं। बैंक की किस्त और कमरे का किराया देना पड़ रहा है। आरोप लगाया कि यूपी रेरा की मदद से प्रोजेक्ट को पूरा करने के समय में बदलाव कर दिया जाता है। धरना-प्रदर्शन का भी बिल्डर पर कोई असर नहीं है। निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है। खरीदारों ने बताया कि ट्विटर पर अभियान चलाकर रोजाना यूपी रेरा और प्रदेश सरकार से प्रोजेक्ट को पूरा कराकर कब्जा दिलाने की मांग कर रहे हैं। चेतावनी दी है कि अगर जल्द कब्जा नहीं मिला तो प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed