{"_id":"68a1e7d07bad2d867c00f339","slug":"demand-to-shift-the-final-residence-in-the-meeting-of-nofa-representatives-noida-news-c-1-gnd1002-3295322-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नोफा प्रतिनिधियों की बैठक में अंतिम निवास स्थल को शिफ्ट करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नोफा प्रतिनिधियों की बैठक में अंतिम निवास स्थल को शिफ्ट करने की मांग
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-93ए स्थित ओमेक्स फॉरेस्ट स्पा सोसाइटी में नोएडा रेजिडेंट्स ऑफ फेडरेशन अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन (नोफा) प्रतिनिधियों ने बैठक की। इस दौरान एओए और आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों ने बहुमंजिला इमारतों और बायोडायवर्सिटी पार्क के पास गेझा गांव में बने अंतिम निवासी स्थल को शिफ्ट करने की मांग की।
नोफा के अध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि अंतिम निवास आवासीय भवनों और बायोडायवर्सिटी पार्क से घिरा हुआ है। इमारतों में करीब 10 हजार लोग रहते हैं। पार्क में प्रतिदिन दो हजार से अधिक लोग घूमने और टहलने जाते हैं। पार्क में घूमने वाले व्यक्ति प्रतिदिन अंतिम निवासी के दृश्य देखते हैं। बैठक में अंतिम निवास स्थल को किसी पारस्परिक रूप से सहमत स्थान पर स्थानांतरित करने या वैकल्पिक रूप से क्षेत्र में मौजूद किसी स्थल का उपयोग करने की सहमति बनी।ओमेक्स फॉरेस्ट स्पा सोसाइटी के एओए अध्यक्ष विनय हूडा, सेक्टर-92 के आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि अमृता और सोनिया मौजूद रहीं।