फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Demand to remove security agency, residents create ruckus

Noida News: सुरक्षा एजेंसी को हटाने की मांग, निवासियों ने किया हंगामा

Sun, 05 May 2024 09:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 09:19 PM IST
विज्ञापन
Demand to remove security agency, residents create ruckus
फोटो
विज्ञापन

सुरक्षा एजेंसी को हटाने की मांग, निवासियों ने किया हंगामा
अधिकारियों पर अभद्रता करने का लगाया आरोप, कोतवाली पुलिस से की शिकायत

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा की मिगसन ग्रीन मेंशन सोसाइटी के निवासियों ने रविवार को मेंटेनेंस कार्यालय पर हंगामा किया। निवासी सुरक्षा एजेंसी को हटाने और रखरखाव की सुविधा को अच्छा करने की मांग कर रहे हैं। आरोप है कि जब इस संबंध में वहां तैनात अधिकारियों से जवाब मांगा तो अभद्रता की। इसकी शिकायत सूरजपुर कोतवाली पुलिस से की है।

निवासियों ने बताया कि सोसाइटी में 450 निवासी रह रहे हैं। जो दो रुपये प्रति स्क्वायर फीट की दर से मेंटेनेंस शुल्क दे रहे हैं, लेकिन उसके बदले में सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। सोसाइटी के रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। साफ सफाई की व्यवस्था बेकार है। सुरक्षा व्यवस्था पर निवासियों को भरोसा नहीं है। सुरक्षाकर्मी बुजुर्ग हैं। तमाम सुविधाओं को लेकर निवासी बार-बार बिल्डर से मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल रहा है। निवासियों ने बिल्डर के खिलाफ सूरजपुर कोतवाली में भी शिकायत दी है। इस मौके पर सुशील शर्मा, अमित सेंगर, राहुल बाजपाई, अनुज, विनीत प्रताप, संजीव, मुकेश चौहान, वरुण झा, विक्रांत सिंह, बलजिंदर सिंह समेत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed