फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Demand to get the outstanding amount from the company organizing Moto GP race

सभी केंद्रों के ध्यानार्थ::: मोटो जीपी रेस कराने वाली कंपनी से बकाया राशि दिलाने की मांग

Thu, 07 Sep 2023 01:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Demand to get the outstanding amount from the company organizing Moto GP race
मोटो जीपी रेस कराने वाली कंपनी से बकाया राशि दिलाने की मांग
विज्ञापन

- जेपी एसोसिएटस ने यीडा से लगाई गुहार, यीडा सीईओ ने दिया आश्वासन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर मोटो जीपी रेस के लिए ट्रैक तैयार कराने के लिए फेयरस्ट्रीट स्पोर्टस कंपनी की ओर से खर्च राशि को मुहैया कराने का आश्वासन दिया था। अब ट्रैक पर जब सारे काम हो गए हैं तो आयोजन कंपनी फेयरस्ट्रीट स्पोटर्स की ओर से 15.72 करोड़ रुपये अदा नहीं किए गए हैं। इसे लेकर जेपी एसोसिएटस की ओर से यमुना प्राधिकरण को पत्र लिखकर भुगतान कराने की मांग की गई है।
दरअसल, बीआईसी ट्रैक पर 22 से 24 सितंबर तक मोटो जीपी बाइक रेस का आयोजन होना है। इस रेस के आयोजन से पहले फेयरस्ट्रीट स्पोर्टस कंपनी ने जेपी एसोसिएटस से करार किया था कि वह ट्रैक सहित आयोजन से संबंधित जो भी काम होने हैं, उनको करा दें। इसके पर जो राशि खर्च होगी उसको जेपी को दे दिया जाएगा। जेपी एसोसिएटस की ओर से 3.5 करोड़ बिल्डिंग पर, 20 लाख इलेक्ट्रोनिक्स समेत करीब 15.72 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। मगर इसमें से जेपी को कुछ ही राशि वापस नहीं मिली है। उधर, यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि उन्होंने फेयरस्ट्रीट स्पोर्टस कंपनी से इस संबंध में वार्ता की है। कुछ धनराशि दे दी गई है और कुछ राशि जल्द ही दिला दी जाएगी। मोटो जीपी आयोजक कंपनी डोर्ना स्पोर्ट्स ने भारत में इस आयोजन के लिए भारतीय कंपनी फेयरस्ट्रीट स्पोर्ट्स के साथ सात साल का अनुबंध किया है। बीआईसी ट्रैक अभी तक चार पहिया वाहनों के लिए तैयार था। काम होने के बाद अब यहां बाइक रेस भी हो सकेगी।
विज्ञापन

-------------
किसान गांव-गांव जाकर कर रहे संपर्क
जेपी समूह में दनकौर क्षेत्र के कई गांवों की जमीन गई थी, लेकिन उन किसानों को आज तक अतिरिक्त प्रतिकर नहीं दिया गया है। अब किसानों मोटो जीपी रेस को रोकने की चेतावनी जारी करते हुए अतिरिक्त प्रतिकर और आबादी के मामले नहीं सुलझाने की मांग कर रहे हैं। इसके लिए गांव-गांव जाकर किसानों से संपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed