फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Demand to develop Yamuna bank as Atal Chhath Ghat

Noida News: यमुना तट को अटल छठ घाट के रूप में विकसित करने की मांग

Fri, 04 Jul 2025 09:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 09:22 PM IST
विज्ञापन
Demand to develop Yamuna bank as Atal Chhath Ghat
पूर्वी दिल्ली। प्रदेश पूर्वांचल मोर्चा के उपाध्यक्ष आनंद त्रिवेदी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उपराज्यपाल को पत्र लिखकर सोनिया विहार के पास यमुना तट को अटल छठ घाट के रूप में विकसित करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी तीन बार यह मांगपत्र भेजा जा चुका है, जिस पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने आश्वासन देकर संबंधित विभागों को निर्देश जारी किए थे, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

त्रिवेदी ने पत्र में लिखा है कि यह वही स्थान है जहां पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां विसर्जित की गईं थीं और हर वर्ष लाखों छठ व्रती यहां अर्घ्य अर्पित करते हैं। उन्होंने इसे न केवल श्रद्धा का स्थल, बल्कि पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि यमुना पर वाटर टैक्सी सेवा शुरू होने वाली है और यदि इस घाट को विकसित किया जाए तो यह श्रद्धालुओं के साथ-साथ पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन सकता है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि छठ पर्व से पहले इस स्थल को अटल छठ घाट के रूप में विकसित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed