{"_id":"652da05ff874796a140af68a","slug":"demand-from-ngt-stop-night-flights-at-igi-airport-noida-news-c-1-gnd1002-1023944-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एनजीटी से मांग, आईजीआई एयरपोर्ट पर रात में उड़ान कराएं बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एनजीटी से मांग, आईजीआई एयरपोर्ट पर रात में उड़ान कराएं बंद
विज्ञापन
आईजीआई एयरपोर्ट पर रात में उड़ान बंद कराने की मांग
एनजीटी में याचिका दायर, 22 नवंबर को होगी सुनवाई
नोएडा। एक संस्था ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट पर रात में उड़ानों पर रोक लगाने की मांग की है। एनजीटी 22 नवंबर को मामले की सुनवाई करेगा। सोसाइटी फॉर प्रोटेक्शन ऑफ कल्चर, हेरिटेज, एनवायरमेंट, ट्रेडिशंस एंड प्रमोशन ऑफ नेशनल अवेयरनेस ने एक याचिका एनजीटी में दायर की है।
इसमें कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के अलावा बाकी सभी विमानों पर रात 10 बजे से छह बजे तक उड़ने और उतरने पर रोक लगनी चाहिए। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के अलावा शहर में मौजूद दूसरे एयरपोर्ट के भी सभी रनवे पर यह प्रतिबंध लागू हो। इसके लिए वजह 18 जून 2018 को तय हुए एयरपोर्ट नॉइज जोन को आधार बनाया गया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अलावा डीजीसीए, दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने अपना पक्ष रखने के एनजीटी से समय मांगा। एनजीटी के चेयरमैन जस्टिस प्रशांत श्रीवास्तव और सदस्य डॉ. ए सेंथिल वेल ने 22 नवंबर को सुनवाई के लिए आदेश किया है। ब्यूरो