जुलाना। नई अनाज मंडी में धान की आवक शुरू हो गई है लेकिन मंडी में थर्ड फेस का निर्माण कार्य अधूरा होने के कारण किसान और आढ़ती परेशान हैं। मंडी में ट्यूबवेल का खारा पानी सप्लाई किया जाता है जो पीने योग्य नहीं है।
मंडी एसोसिएशन ने प्रशासन से थर्ड फेस का काम पूरा करने और मंडी में वाटर सप्लाई का पानी देने की मांग की है। नई अनाज में जुलाना क्षेत्र के साथ-साथ, रोहतक, भिवानी, झज्जर, गोहाना, हिसार जिले की धान किसान लेकर आते हैं। आढ़तियों को पीने का पानी रुपये में खरीदना पड़ रहा है। किसान और मजदूरों के लिए पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। जुलाना मंडी एसोसिएशन को प्रधान पवन लाठर ने बताया कि थर्ड फेस को निर्माण कार्य पूरा करवाने और मंडी की पानी की सप्लाई जलापूर्ति विभाग से जोड़ने की मांग प्रशासन से की है। शाहबार मारकंडा में दूषित पानी पीने से 100 से ज्यादा मजदूर बीमार पड़ गए हैं। यही हाल जुलाना मंडी को भी सकता है। संवाद