{"_id":"68d143c0398e1c38710f0cac","slug":"demand-for-structural-audit-in-high-rise-societies-gains-momentum-na-news-c-1-1-noi1054-3434109-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: हाईराइज सोसाइटियों में स्ट्रक्चरल ऑडिट की मांग ने पकड़ा जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: हाईराइज सोसाइटियों में स्ट्रक्चरल ऑडिट की मांग ने पकड़ा जोर
विज्ञापन
-जर्जर सोसाइटियों में रहने वाले बोले, अप्रिय घटना हुई तो जिम्मेदारी किसकी?
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर की कुछ हाईराइज सोसाइटियों की हालत जर्जर होती जा रही है और निवासियों की ओर से नोएडा प्राधिकरण से लंबे समय से स्ट्रक्चरल ऑडिट की मांग की जा रही है। सिक्का कार्मिंग ग्रीन्स सोसाइटी में स्ट्रक्चरल ऑडिट के मामले में नोएडा प्राधिकरण की ओर से बिल्डर को नोटिस जारी करने के बाद अन्य सोसाइटियों की ओर से मांग और तेज हो गई है। निवासियों का कहना है कि यदि कोई अप्रिय घटना हुई तो जिम्मेदारी किसकी होगी?
सेक्टर 107 स्थित ग्रेट वैल्यू शरणम सोसाइटी के एओए सचिव कमांडर संजीव गुप्ता ने बताया कि सोसाइटी के बेसमेंट के पिलर और बीम में बड़ी दरारें आ गई हैं। इस वजह से पानी का रिसाव अधिक होता है। टावरों का प्लास्टर भी गिर रहा है। सोसाइटी का हाल ऐसा हो गया है कि यदि कोई घटना होती है तो जिम्मेदारी किसकी होगी? सेक्टर 46 स्थित गार्डेनिया एम्स ग्लोरी सोसाइटी के एओए सचिव पुनीत धनखड़ ने बताया कि सोसाइटी के अंदर बेसमेंट का हाल बहुत खराब है। जगह-जगह से सरिये बाहर निकले हैं और प्लास्टर गिर रहा है। टावरों का हाल भी दिन पर दिन खराब हो रहा है। इस संबंध में हमने स्ट्रक्चरल ऑडिट की मांग की है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
सेक्टर 119 स्थित द अरण्या सोसाइटी निवासी राजकुमार ने बताया कि सोसाइटी का बिल्डर अधूरा काम छोड़कर भाग गया था। इसके बाद यहां पर 2019 से आईआरपी आ गए लेकिन आईआरपी की ओर से सोसाइटी में कोई काम नहीं किया जा रहा है। बेसमेंट का हाल देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि ऊपर का स्ट्रक्चर कभी भी गिर सकता है। पिलर बहुत कमजोर और खोखले हो गए हैं। सेक्टर 121 स्थित होम्स 121 सोसाइटी के एओए अध्यक्ष चक्रधर मिश्र ने बताया कि सोसाइटी की एओए की ओर से बहुत पहले स्ट्रक्चरल ऑडिट की मांग की गई थी लेकिन अबतक मांग पूरी नहीं हुई।