फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Demand for Rafale sprayers, concern about face while buying paint

Noida News: हाईटेक पिचकारियों की मांग, रंग खरीदते वक्त चेहरे की भी चिंता

Sat, 28 Feb 2026 06:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
Demand for Rafale sprayers, concern about face while buying paint
होली का बाजार... नोएडा-ग्रेटर नोएडा में सजीं दुकानें, दिनभर खरीदारी करते रहे लोग
विज्ञापन

नोएडा/ग्रेटर नोएडा। होली को मात्र तीन दिन शेष हैं। बाजार पूरी तरह कपड़ों, पिचकारियों, गुलाल आदि की दुकानों से सजकर ग्राहकों का स्वागत बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं। नोएडा के सेक्टर-76 , भंगेल, हरौला, इलाहाबास और ग्रेटर नोएडा के जगत फार्म, रामपुर मार्केट, एच्छर, से लेकर सोसाइटियों की मार्केट में हर तरफ लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। रंगों और कपड़ों के साथ मिठाइयों की दुकानें भी सज चुकी हैं।
-------
पिचकारी : इलेक्ट्रिक, राफेल और मशीनगन की मांग
इस बार पारंपरिक पिचकारियों के साथ इलेक्ट्रिक पिचकारियों का भी खासा क्रेज है। बैटरी से चलने वाली इन पिचकारियों की कीमत 600 से 1500 रुपये तक है। एक बार चार्ज के बाद ढाई घंटे तक चलती है। इसके अलावा स्काई शॉट 200 से 500 रुपये और सिलेंड्रिकल रंग बॉक्स 2500 से 3000 रुपये तक के हैं। अन्य तरह की पिचकारियों की भी खूब मांग है।
विज्ञापन

-----
रंग- मिंट और मैजिक कलर बिखेरेंगे जादू
रंगों की बात करें तो हर्बल के साथ मिंट और मैजिक कलर की मांग है। इनके छोटे पैकेट 150 से 450 और बड़े पैक 500 से 1200 रुपये तक के हैं। दुकानदार हरीश ने बताया कि मिंट वाला कलर चेहरे को ठंडक देता है, इसलिए लोग इसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं। वहीं गाय के गोबर से बना रंग भी बिक्री में है। ये सब धुरंधर और धूम के नाम से काफी ट्रेडिंग में बिक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
फूल - गुलाब और गेंदा डिमांड में
होली पर कई लोग रंगों की जगह फूलों की होली खेलने को प्राथमिता देते हैं। ऐसे में फूलों की कीमत भी बढ़ी है। इस समय गुलाब 400 रुपये किलो, गेंदा 150 रुपये में बिक रहा है। सबसे अधिक गुलाब और गेंदा के फूल के ऑर्डर मिल रहे हैं। फूल विक्रेता अमर मंडल ने बताया कि आने वाले दिनों में फूलों की कीमत और बढ़ेगी।
--------
गुजिया - 600 से 1000 रुपये बिक रही
गुजियों के बिना यह त्योहार अधूरा है। मिठाइयों की दुकानों पर अलग-अलग किस्म की गुजिया तैयार की जा रहीं हैं। इनमें गीली गुजिया, सूखी गुजिया, मेवा गुजिया आदि कई किस्में शामिल हैं, जिनकी कीमत 600 से लेकर 1000 रुपये किलो है। इसके अलावा अन्य तरह की मिठाइयों को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं। लेकिन सबसे अधिक डिमांड गुजियों की ही है।
--------
हर्बल रंगों की काफी मांग है। बच्चे रंगीन बाल, फेस मास्क से लेकर विभिन्न डिजाइन वाली पिचकारी अधिक पसंद कर रहे हैं। - पिंटू, दुकानदार
--------------
इस बार पेपर शॉट और अनार नया उत्पाद है। जो धमाके के साथ रंगों की बौछार करेंगे। - राहुल सिंघल, दुकानदार
----------------

बच्चों और दूसरे सदस्यों के लिए सफेद टी-शर्ट ली। रंग खरीदते वक्त स्वास्थ्य और त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचाने वाले रंगों को प्राथमिकता दी है। - शिवानी तंवर, खरीदार

---------------

ऑफिस में होली पार्टी है। इसके लिए खास थीम है जिसके लिए ट्रेंडिंग टी-शर्टट्स और शॉर्ट्स खरीदे हैं, ताकि फोटो भी अच्छी आए और आराम भी रहे। - तनीषा, खरीदार
ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed