{"_id":"6a0331ce8c64805878066c13","slug":"demand-for-metro-intensifies-following-prime-ministers-appeal-grnoida-news-c-23-1-lko1064-94541-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: प्रधानमंत्री की अपील के बाद मेट्रो की मांग हुई तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: प्रधानमंत्री की अपील के बाद मेट्रो की मांग हुई तेज
विज्ञापन
प्रधानमंत्री की अपील के बाद मेट्रो की मांग हुई तेज
गौतमबुद्ध नगर विकास समिति की ओर से चलाए जा रहे सिग्नेचर कैंपेन में हजारों लोगों ने लिया हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट में मेट्रो परियोजना को जल्द शुरू कराने की मांग अब तेज हो गई है। गौतमबुद्ध नगर विकास समिति की ओर से चलाए जा रहे सिग्नेचर कैंपेन में हजारों लोगों ने हिस्सा लेकर यह संदेश दिया है कि बढ़ते ट्रैफिक और आबादी के दबाव के बीच मेट्रो अब टाली नहीं जा सकती।
यह मुद्दा उस समय और महत्वपूर्ण हो गया है जब प्रधानमंत्री ने हाल ही में देशवासियों से सार्वजनिक परिवहन का अधिक उपयोग करने और ईंधन की बचत करने की अपील की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब केंद्र सरकार पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने पर जोर दे रही है, तो ग्रेनो वेस्ट जैसे तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्र में मेट्रो परियोजना को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि मेट्रो परियोजना को लेकर मांग पत्र पहले ही प्रधानमंत्री कार्यालय और मुख्यमंत्री को भेजा जा चुका है लेकिन अब तक जमीनी स्तर पर कोई ठोस प्रगति नहीं दिखी है। इसी कारण अब सिग्नेचर कैंपेन पूरा होने के बाद प्रतिनिधिमंडल सभी हस्ताक्षरों और दस्तावेजों के साथ पीएमओ जाकर जनता की मांग को औपचारिक रूप से रखेगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि रोजाना लगने वाला ट्रैफिक जाम, लंबा सफर और बढ़ता खर्च अब गंभीर समस्या बन चुका है। ऐसे में मेट्रो को केवल सुविधा नहीं बल्कि शहरी जरूरत माना जा रहा है।
कोट
प्रधानमंत्री की पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने वाली अपील के बाद लोगों की उम्मीदें और मजबूत हुई हैं। ग्रेनो वेस्ट में मेट्रो अब विकल्प नहीं बल्कि समय की जरूरत है और इसमें देरी नहीं होनी चाहिए। -अनूप सोनी
विज्ञापन
यह सिग्नेचर कैंपेन जनता की असली आवाज है, जिसे अब नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। लोगों की रोजमर्रा की परेशानी को देखते हुए मेट्रो परियोजना पर जल्द निर्णय लेना जरूरी है। -रश्मि पांडेर
जिस तरह से हजारों लोगों ने समर्थन दिया है, उससे साफ है कि यह मुद्दा अब जनभावना से जुड़ चुका है। यह केवल विकास का नहीं बल्कि जीवन की गुणवत्ता का सवाल है। -हिमांशु राजपूत
अगर समय रहते मेट्रो परियोजना पर काम शुरू नहीं हुआ तो आने वाले समय में ट्रैफिक और शहरी दबाव और बढ़ जाएगा, जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती है। -सरिता सिंह