फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Demand for Kala Namak rice from Siddharthnagar uttar pradesh has risen abroad particularly in France

यूपी के काला नमक की दुनिया में धमक: कुकीज पर फिदा हुए फ्रांस के खरीदार, जानें अब तक कितने मिले ऑर्डर?

Sat, 03 Oct 2026 07:55 PM IST
Rahul Kumar Tiwari माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Sat, 03 Oct 2026 07:55 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में सिद्धार्थनगर के काला नमक चावल से बने कुकीज ने विदेशी खरीदारों का ध्यान खींचा। फ्रांस समेत कई देशों से करीब चार करोड़ रुपये की कारोबारी पूछताछ मिली, जबकि 50 हजार कुकीज का ऑर्डर भी मिला।
 

विज्ञापन
Demand for Kala Namak rice from Siddharthnagar uttar pradesh has risen abroad particularly in France
काला नमक चावल से बनी कुकीज का चार करोड़ का होगा कारोबार - फोटो : AI/अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो में सिद्धार्थनगर के काला नमक चावल के कुकीज फ्रांस व अन्य देशों को काफी पसंद आए हैं। फ्रांस के खरीदारों के साथ करीब चार करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद है जबकि 20 लाख के ऑर्डर बुक भी हो चुके हैं, जिसमें 50 हजार कुकीज का ऑर्डर हैं।

विज्ञापन


ग्रेनो में 25 से 29 सितंबर के बीच आयोजित यूपीआईटीएस में विभिन्न कंपनियां काला नमक चावल लेकर पहुंची थीं। काला नमक चावल की विशिष्ट पहचान और स्वाद ने देश-विदेश के खरीदारों का ध्यान आकर्षित किया। व्यापारिक खरीदारों के साथ आम उपभोक्ताओं ने भी इन उत्पादों में रुचि दिखाई। सिद्धार्थनगर के बुद्धा डिलाइट्स ने बी-टू-सी श्रेणी में 4.70 लाख रुपये की बिक्री की।
विज्ञापन


कंपनी को करीब 4 करोड़ की 200 व्यावसायिक पूछताछ मिली। इनमें से 50 हजार कुकीज का ऑर्डर भी मिल गया है। जो करीब 20 लाख रुपये का हैं। अफसरों ने बताया कि सिद्धार्थनगर के कारोबारी डॉ. अजय कुमार रावत का परिवार तीन पीढ़ियों से काला नमक चावल की खेती करता आ रहा है। एक जनपद, एक व्यंजन योजना से जुड़ने के बाद सरकार से मदद मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed