{"_id":"693589c7baf5fc845f047328","slug":"demand-for-holding-panchayat-elections-in-244-villages-grnoida-news-c-491-1-gnd1001-2053-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 244 गांवों में पंचायत चुनाव कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 244 गांवों में पंचायत चुनाव कराने की मांग
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। औरंगपुर (अट्टा) गांव में राष्ट्रीय देहात मोर्चा की बैठक में जिले के 244 गांवों में पंचायत व नगरीय चुनाव की मांग की गई। मोर्चा के अध्यक्ष राव संजय भाटी ने कहा कि शासन, प्रशासन की ओर से पंचायत चुनाव नहीं कराना संवैधानिक अधिकारों का खुला उल्लंघन है। वहीं पंकज अवाना ने कहा कि अभी तक भी 5 प्रतिशत के प्लॉट नहीं मिले हैं। गजराज नागर ने कहा कि जमीन जबरदस्ती ले ली गई हैं। इस मौके पर प्रधानाचार्य राहुल सिंह, सतबीर बाबा,अनुज नागर, दीपक नागर, शोभित नागर आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
भाकियू कृषक शक्ति का विस्तार
रबूपुरा (संवाद)। भारतीय किसान यूनियन कृषक शक्ति ने तनाजा गांव में बैठक कर संगठन का विस्तार किया। बैठक के दौरान कार्यक्रम के आयोजक यशपाल चौधरी को जिला संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय संरक्षक एच पी सिहं छौंकर एवं संचालन गौतम बुद्ध नगर जिलाध्यक्ष हरिओम सिंह द्वारा किया गया। इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमन ठाकुर ने कहा की संगठन स्थानीय नौजवानों को रोजगार देने की लड़ाई को मजबूती के साथ लड़ रहा है।