{"_id":"61c8c9319a7a1443c860aee9","slug":"demand-for-electric-vehicles-increased-due-to-low-cost-noida-news-noi623554046","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम खर्च से बढ़ी इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम खर्च से बढ़ी इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में चल रही इलेक्ट्रिक प्रदर्शनी में लगी स्टॉल ?
- फोटो : Grnoida
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा (राजेश भाटी)। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और वायु प्रदूषण से राहत पाने के लिए विकल्प तलाश रहे लोगों के इलेक्ट्रिक वाहन पहली पसंद बनते जा रहे हैं। आलम यह है कि दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में पिछले एक साल में ही दोगुना से अधिक बढ़ोतरी हुई है। आने वाले समय में इसमें और भी इजाफा होने की पूरी उम्मीद है। कई कंपनियां आगामी दिनों में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की नई रेंज बाजार में उतारने की तैयारी में हैं।
पिछले कई माह से पेट्रोल की दाम लगातार बढ़ने के चलते दो पहिया वाहन चालकों पर आर्थिक बोझ बढ़ा है। लगभग 95 रुपये के एक लीटर पेट्रोल में बाइक-स्कूटी आदि 35 से 70 किमी तक की ही दूरी तय कर पाते हैं। जिस पर यात्रा करना 1.50 रुपये से 2.50 रुपये प्रति किमी तक खर्च आता है। वहीं, पेट्रोल से चलने वाले वाहन से वायुमंडल को भी प्रदूषित करते हैं। इन दिनों 8 से 10 कंपनियां देश में दो पहिया इलेक्ट्रिक वाहनों में स्कूटी और बाइक बेच रही हैं। इलेक्ट्रिक स्कूटी 40,000 रुपये से लेकर 60,000 रुपये तक के मॉडल मौजूद हैं। वहीं, इलेक्ट्रिक बाइक 75 हजार से लेकर 1.50 लाख रुपये तक की रेंज में उपलब्ध हैं। इलेक्ट्रिक वाहन की कीमत उसके चार्ज होने में लगने वाले समय और बैकअप पर निर्भर करती है।
दो घंटा चार्ज होने पर 80 से 100 किमी तक की दूरी तय की जा सकती है। दो घंटा चार्ज होने में बिजली की खर्च मात्र 20 से 25 रुपये तक आता है। एक्सपो मार्ट चल रही प्रदर्शनी में एक इलेक्ट्रिक स्कूटी कंपनी के सेल्स मैनेेजर परिवेश कुमार ने बताया कि वायु प्रदूषण को लेकर सरकार और लोग गंभीर हैं। वहीं, पेट्रोल का खर्च करने के लिए भी लोग विकल्प की तलाश में हैं। इससे लोगों का रुझान इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की और बढ़ा है। पिछले एक साल में दो गुना से अधिक मांग में बढ़ोतरी हुई है। यह मांग लगातार बढ़ रही है। वहीं, प्रदर्शनी में कोविड के प्रॉटोकॉल का पालन कराया जा रहा है। (संवाद)