{"_id":"68e133dcda97601a320ad796","slug":"demand-for-construction-of-divider-in-tilpata-to-get-rid-of-traffic-jam-noida-news-c-23-1-lko1064-77188-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जाम से निजात दिलाने के लिए तिलपता में डिवाइडर बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जाम से निजात दिलाने के लिए तिलपता में डिवाइडर बनाने की मांग
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। दादरी-नोएडा रोड पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए तिलपता गांव के लोगों ने सड़क के बीच में डिवाइडर बनाने की ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि डिवाइडर बनने से इस मार्ग से निकलने वाले वाहन आसानी से निकल जाएंगे। जाम नहीं लगेगा।
दादरी नोएडा रोड पर दिन-रात वाहनों का आना जाना रहता है। सवेरे और सायं के समय वाहनों की संख्या बढ़ जाती है। सारा दिन जाम में वाहनों में सवार लोग जूझते रहते हैं। पहले निकलने के प्रयास में लोग दो से तीन लाइन में वाहनों को फंसा देते हैं। वाहनों के फंसने के कारण कई बार देर रात तक तिलपता गोल चक्कर से दादरी आरओवी के बीच वाहन फंसे रहते हैं।
तिलपता गांव के निवासी सुखवीर सिंह आर्य ने बताया कि उन्होंने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से तिलपता में डिवाइडर बनाने की मांग की है। डिवाइडर बनने के बाद जाम लगना बंद हो जाएगा। जल्द ही गांव का प्रतिनिधिमंडल प्राधिकरण के अधिकारियों से मिलेगा।